आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान -2026 के अंतर्गत आयोजित जयपुर शहर जिला प्रशिक्षण शिविर में सहभागिता कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रसेवा, संगठन शक्ति एवं अंत्योदय के विचार को समर्पित एक जनआंदोलन है। हमारे समर्पित कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं जनकल्याण पहुंचाने हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय दर्शन से प्रेरित होकर हमारी सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें संगठन को समर्पित महान कार्यकर्ताओं के संघर्ष, तपस्या एवं समर्पण की प्रेरक गाथा के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों की जनकल्याणकारी उपलब्धियों तथा राजस्थान की डबल इंजन सरकार के विकासात्मक कार्यों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया।
साथ ही सरल ऐप पर अपना पंजीकरण भी किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली लॉयड मेटल एन्ड एनर्जी लिमिटेड कंपनी के प्रबंधक श्री बी. प्रभाकरण द्वारा अत्यधिक गर्मी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग का ‘हाई अलर्ट’; सभी अस्पतालों में 24 घंटे विशेष सुविधाएं उपलब्ध…..
आज अजमेर के पटेल स्टेडियम में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के द्वारा राजस्थान राज्य हैंडबॉल संघ द्वारा आयोजित 31वीं राजस्थान राज्य सब-जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप (बालक-बालिका) 2026 का शुभारंभ किया।
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली सरकारी अस्पताल के डॉ ऋषिकेश बरडे द्वारा हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ संदेश…..