Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 29, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

वंदे-गंगा” जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण एवं स्वच्छता गतिविधियों का जिले में हो रहा है व्यापक आयोजन 

“वंदे-गंगा” जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण एवं स्वच्छता गतिविधियों का जिले में हो रहा है व्यापक आयोजन

 

जयपुर, 29 मई l “वंदे-गंगा” जल संरक्षण जन अभियान 2026 के अंतर्गत शुक्रवार को जिले में जल संरक्षण, स्वच्छता एवं जनजागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि अभियान के तहत जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता गतिविधियों, रिचार्ज संरचनाओं के निर्माण तथा जनभागीदारी को बढावा देने के लिए विभिन्न ब्लॉकों एवं ग्राम पंचायतों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

फागी ब्लॉक की ग्राम पंचायत भोजपुरा में आयोजित कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें सलोनी खेमका, निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) ने सहभागिता कर अभियान गतिविधियों का अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान तालाब की साफ-सफाई, जल संरक्षण शपथ, कलश यात्रा, रिचार्ज शाफ्ट निर्माण एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विकास अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। निदेशक ने जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए आमजन से वर्षा जल संचयन एवं जल स्रोतों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

 

इसी तरह जमवारामगढ़ ब्लॉक की समस्त 30 ग्राम पंचायतों में पौधारोपण हेतु गड्डा खुदाई, रिचार्ज शाफ्ट निर्माण, पशु खेलियों की साफ-सफाई तथा कार्यालय परिसरों में स्वच्छता अभियान संचालित किए गए। इन गतिविधियों में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय कार्मिकों सहित लगभग 2460 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

वहीं सांभर ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्राचीन तालाबों, जोहडों एवं अन्य जल स्रोतों की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य करवाए गए। ग्रामों में जल स्रोतों की मैपिंग कर उनकी साफ-सफाई सुनिश्चित की गई तथा मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थलों एवं कार्यालय परिसरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जल संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु रिचार्ज शाफ्ट निर्माण एवं अन्य जल संवर्धन गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों में लगभग 500 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

 

इसी प्रकार किशनगढ़ रेनवाल ब्लॉक में भी जल संरक्षण एवं स्वच्छता से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। जल स्रोतों की साफ-सफाई, स्वच्छता अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों में लगभग 250 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अभियान को सफल बनाया।

 

अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, स्वयं सहायता समूहों, महिला समूहों, विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के माध्यम से जयपुर जिले में जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान करने तथा भावी पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों के संरक्षण हेतु प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

Priyanka Mali state head Rajasthan