Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 29, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्राम पंचायत बरा के कार्यालय में चोरों का धावा; शासकीय कागजात, प्रिंटर सहित इनवर्टर किया पार

 

 

सेमरिया,सेमरिया मुख्यालय से लगे जनपद पंचायत सिरमौर अंतर्गत ग्राम पंचायत बरा के कार्यालय से बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा शासकीय संपत्ति चोरी करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरों ने पंचायत भवन का ताला तोड़कर अंदर रखे महत्वपूर्ण शासकीय कागजात, एक प्रिंटर और इनवर्टर-बैटरी सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्राम पंचायत के सरपंच ज्ञानेंद्र सिंह और पंचायत सचिव ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी।

ताला तोड़कर वारदात को दिया अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार, रोज की तरह काम खत्म होने के बाद सरपंच ,सचिव,रोजगार सहायक दिनांक 25 मई को पंचायत कार्यालय में ताला लगा दिया गया था। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने कार्यालय के मुख्य दरवाजे का ताला चटकाया और अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने न केवल कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे प्रिंटर और इनवर्टर चुराए, बल्कि सचिव कक्ष कार्यालय की अलमारी को खंगालकर उसमें रखे कई महत्वपूर्ण शासकीय दस्तावेज व कागजात भी अपने साथ ले गए।

सरपंच और सचिव ने दर्ज कराई प्राथमिकी

26 मई की सुबह जब ग्रामीणों और पंचायत चौकीदार ने ताला टूटा हुआ देखा, तो चोरी का खुलासा हुआ। इसके बाद चौकीदार द्वारा कार्यालय समय पर ग्राम पंचायत बरा के सरपंच ज्ञानेंद्र सिंह और पंचायत सचिव को सूचना दी सरपंच और सचिव तुरंत स्थानीय थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

ग्राम पंचायत सरपंच ने बताया कि”चोरों ने पंचायत भवन को निशाना बनाकर न सिर्फ विकास कार्यों से जुड़े जरूरी शासकीय कागजात गायब किए हैं, बल्कि कार्यालय के कीमती उपकरण भी चुरा लिए हैं। इससे पंचायत के कामकाज में बाधा आएगी। हमने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने और सामान बरामद करने की मांग की है।”

पुलिस ने शुरू की जांच

सरपंच और सचिव की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की एक टीम ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र के संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही चोरों को सलाखों के पीछे भेजा जा

एगा।