Priyanka Mali state head
*प्राध्यापक, प्राध्यापक – कृषि एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा 2025 के सामान्य ज्ञान के पेपर में 55.06 प्रतिशत एवं राजनीति विज्ञान के पेपर में 56.07 प्रतिशत परीक्षार्थी रहे उपस्थित*

*जयपुर, 03 जून।* राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा दो पारियों में आयोजित प्राध्यापक प्राध्यापक कृषि एवं कोच प्रतियोगियों परीक्षा 2025 का जयपुर जिले में रविवार को आयोजन हुआ।
परीक्षा समन्वयक व अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जयपुर पूर्व नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के माध्यम से आयोजित उक्त परीक्षा की प्रथम पारी में आयोजित सामान्य ज्ञान की परीक्षा 181 परीक्षा केदो पर आयोजित हुई जिसमें पंजीकृत कल 66740 परीक्षार्थियों में से 36748 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। उक्त परीक्षा में 55.06 प्रतिशत परीक्षार्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई।
वहीं उक्त परीक्षा की द्वितीय पारी में आयोजित राजनीति विज्ञान के पेपर के लिए कुल 67 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिसमें कुल पंजीकृत 17370 परीक्षार्थियों में से 9740 उपस्थित रहे। इस प्रकार उक्त परीक्षा में 56.07 प्रतिशत परीक्षार्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई।

More Stories
सेमरिया में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से चल रहे ‘पाण्डेय क्लिनिक’ को किया सील, मचा हड़कंप
राज्य सरकार द्वारा जल संरक्षण एवं जल प्रबंधन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित “वंदे गंगा – जल संरक्षण जन अभियान” के अंतर्गत आज विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित वंदे गंगा जल सेवा कार्यक्रम में सहभागिता की और क्षेत्र की देवतुल्य जनता को शरबत वितरित कर जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया। जल केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है। इसलिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता और जिम्मेदारी जल बचाने के इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण है। #VandeGanga
*वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिलेभर में स्वच्छता एवं नवाचार गतिविधियों का आयोजन* *जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं स्वच्छता के प्रति आमजन को किया गया जागरूक*