Location Jaipur Rajastha Priyanka Mali state head Rajasthan
News 24 / 7 India
*वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिलेभर में स्वच्छता एवं नवाचार गतिविधियों का आयोजन*
*जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं स्वच्छता के प्रति आमजन को किया गया जागरूक*

*जयपुर, 3 जून ।* ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान-2026 के अंतर्गत बुधवार को जयपुर जिले में जल संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जनहितकारी गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थलों पर जिला स्तरीय नवाचार एवं अभिनव कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने सक्रिय सहभागिता निभाई। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया गया।
इसी क्रम में जिले की समस्त ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मरों के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ट्रांसफॉर्मरों के आसपास जमा कचरे, झाड़ियों एवं अन्य अवरोधों को हटाकर स्वच्छता सुनिश्चित की गई। साथ ही आमजन को विद्युत सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।
अभियान के सफल संचालन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे जनभागीदारी को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े इस जन अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर इसे जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान करें तथा अभियान की सफलता में अपना योगदान दें।

More Stories
सेमरिया में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से चल रहे ‘पाण्डेय क्लिनिक’ को किया सील, मचा हड़कंप
राज्य सरकार द्वारा जल संरक्षण एवं जल प्रबंधन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित “वंदे गंगा – जल संरक्षण जन अभियान” के अंतर्गत आज विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित वंदे गंगा जल सेवा कार्यक्रम में सहभागिता की और क्षेत्र की देवतुल्य जनता को शरबत वितरित कर जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया। जल केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है। इसलिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता और जिम्मेदारी जल बचाने के इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण है। #VandeGanga
*प्राध्यापक, प्राध्यापक – कृषि एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा 2025 के सामान्य ज्ञान के पेपर में 55.06 प्रतिशत एवं राजनीति विज्ञान के पेपर में 56.07 प्रतिशत परीक्षार्थी रहे उपस्थित*