कटनी ब्रेकिंग: नाबालिग से मारपीट के आरोप पर भड़का आक्रोश, जुहली मोड़ पर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
कटनी। जिले के जुहली मोड़ क्षेत्र में उस समय तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई जब ग्रामीणों ने एनकेजे (NKJ) पुलिस पर एक नाबालिग युवक के साथ कथित रूप से निर्वस्त्र कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस द्वारा नाबालिग युवक के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उसके साथ मारपीट की गई, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने जुहली मोड़ पर सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। चक्का जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन प्रभावित हुआ।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पीड़ित पक्ष ने कटनी पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देने का प्रयास किया। क्षेत्र में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
फिलहाल ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन जारी है और सभी की निगाहें प्रशासन द्वारा की जाने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

More Stories
ऑपरेशन मुस्कान में बिलहरी पुलिस की बड़ी कामयाबी इंदौर से सकुशल बरामद हुई नाबालिग बालिका, अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
बरही के इंफिनिटी जिम में बका लेकर घुसे आरोपी, पुरानी रंजिश में जमकर मारपीट — CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
ग्राम बिछिया में महिला थाना प्रभारी वर्षा सोनकर ने लगाई चौपाल, महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक