ग्राम बिछिया में महिला थाना प्रभारी वर्षा सोनकर ने लगाई चौपाल, महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशानुसार महिला थाना प्रभारी वर्षा सोनकर द्वारा ग्राम बिछिया में जन-जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, पर्यावरण संरक्षण तथा पुलिस दीदी अभियान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।
महिला थाना प्रभारी वर्षा सोनकर ने ग्रामीणों को बताया कि साइबर ठगी से बचने के लिए किसी भी अपरिचित व्यक्ति को अपने मोबाइल पर प्राप्त होने वाला ओटीपी, बैंकिंग जानकारी या व्यक्तिगत विवरण साझा न करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचा जा सकता है।
चौपाल के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए उनके अधिकारों और सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही बालिकाओं को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले असामाजिक तत्वों से सतर्क रहने की सलाह दी गई।
वर्षा सोनकर ने कहा कि किसी भी महिला या बालिका को यदि किसी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या अपराध का सामना करना पड़ता है तो वह बिना झिझक संबंधित थाना अथवा महिला थाना पहुंचकर सूचना दें और अपनी रिपोर्ट दर्ज कराएं। पुलिस उनकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है।
इस अवसर पर महिला थाना पुलिस स्टाफ भी उपस्थित रहा और ग्रामीणों को महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता एवं सामाजिक अपराधों की रोकथाम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं

More Stories
बरही के इंफिनिटी जिम में बका लेकर घुसे आरोपी, पुरानी रंजिश में जमकर मारपीट — CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
कटनी ब्रेकिंग: रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म पर दो घंटे से अचेत पड़े बुजुर्ग, जिम्मेदारों की संवेदनहीनता पर उठे सवाल
निगमायुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा कर वसूली बढ़ाने दिए आवश्यक दिशा निर्देश राजस्व वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अभी से करें सुनियोजित प्रयास : निगमायुक्त सुश्री परिहार