Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*कार सवार युवक-युवती ने खाया जहरीला पदार्थ दोनों की हुई मौत जांच में जुटी पुलिस*

सरदारपुर से राहुल राठौड़

राजगढ़। राजगढ़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार को राजगढ़ के भानगढ़ रोड़ पर नरसिंह देवला फाटे के समीप युवक-युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। राहगीरों ने दोनों को तड़पते देख तत्काल डायल 112 को सूचना दी तथा एंबुलेंस की मदद से युवक-युवती को सिविल अस्पताल सरदारपुर भिजवाया गया लेकिन दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके से चार पहिया वाहन सहित मोबाइल व रुपये जप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजगढ़ में भानगढ़ रोड़ पर नरसिंह देवला फाटे के समीप सड़क किनारे कार में सवार युवक व युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक सड़क किनारे तो युवती कार में तड़प रही थी। राहगीरों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। मौके पर एंबुलेंस भी पहुंची लेकिन कुछ ही देर में दोनों युवक-युवती की मौत हो गई। मृतक युवक व युवती दोनों ग्राम लाबरिया धुलिया खेड़ी के निवासी हैं। मौके पर पहुँची राजगढ़ थाना पुलिस ने कार, मोबाइल व कार के अंदर से करीब 29500 रुपये नगदी जोत किए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी समय तक सड़क के किनारे ही खड़ी थी। बहार एक युवक को तड़पता हुआ देखकर राहगीर पहुंचे तथा युवती कार में तड़प रही थी। एक बोतल में पानी के साथ कुछ जहरीला पदार्थ मिला हुआ था जिसको पीकर दोनों ने आत्महत्या की हैं।

 

प्रेम प्रसंग का हो सकता हैं मामला –

पुलिस ने दोनों ही मृतकों के परिजनों को सूचना दी तथा मृतकों के शव पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल सरदारपुर में रखवाए गए है। मृतक युवक की उम्र 20 वर्ष तो युवती की उम्र करीब 19 वर्ष हैं। प्रथन दृष्टया यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा हैं, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुंची तथा जहरीले पदार्थ का सैंपल लिया गया। युवती के पहले ही कही शादीशुदा होने की बात भी सामने आई हैं। हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नही हुई हैं।

 

जांच में जुटी राजगढ़ थाना पुलिस –

राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि हमे डायल 112 से सूचना मिली थी कि भानगढ़ रोड़ पर एक कार में युवक-युवती बदहवास स्थिति में मिले है जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने दोनों की मृत्यु की पुष्टि की हैं। पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तो प्रथम दृष्ट्या यह प्रतीत होता है कि दोनों ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया हैं। हालांकि मामले की जांच की जा रही है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे वैसे ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।