Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कटनी ब्रेकिंग: रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म पर दो घंटे से अचेत पड़े बुजुर्ग, जिम्मेदारों की संवेदनहीनता पर उठे सवाल

कटनी ब्रेकिंग: रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म पर दो घंटे से अचेत पड़े बुजुर्ग, जिम्मेदारों की संवेदनहीनता पर उठे सवाल


कटनी। कटनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 के जबलपुर छोर पर एक लगभग 60 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग पिछले करीब दो घंटे से अचेत अवस्था में पड़े होने की जानकारी सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्टेशन पर मौजूद वेंडरों के अनुसार बुजुर्ग काफी समय से वहीं पड़े हुए हैं, लेकिन उनकी सुध लेने कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
जानकारी के अनुसार स्टेशन परिसर में रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सुरक्षा बलों का लगातार आवागमन बना रहता है, इसके बावजूद अचेत पड़े बुजुर्ग पर किसी की नजर नहीं पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बुजुर्ग को चिकित्सकीय सहायता नहीं मिली तो उनकी जान को खतरा हो सकता है।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मामले की सूचना रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को देने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं किया गया। इससे यात्रियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

घटना ने रेलवे प्रशासन और रेल सुरक्षा व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थल पर कोई व्यक्ति घंटों तक अचेत पड़ा रहे और उसे सहायता न मिले, यह मानवीय संवेदनाओं के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था की भी बड़ी चूक है।
अब देखना यह होगा कि सूचना के बाद रेलवे प्रशासन और रेल पुलिस कब तक मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग को उपचार उपलब्ध कराते हैं तथा मामले में क्या कार्रवाई की जाती है