भीषण गर्मी में राहत: प्रियदर्शनी बस स्टैंड पर बारडोली वेलफेयर सोसायटी ने शुरू किया निःशुल्क शीतल जल प्याऊ
कटनी /news 24×7 india : भीषण गर्मी में राहत: प्रियदर्शनी बस स्टैंड पर बारडोली वेलफेयर सोसायटी ने शुरू किया निःशुल्क शीतल जल प्याऊबढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बारडोली वेलफेयर सोसायटी द्वारा गुरुवार 4 जून 2026 को प्रियदर्शनी बस स्टैंड कटनी में निःशुल्क शीतल जल प्याऊ केंद्र का शुभारंभ किया गया। यह पहल जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत की गई, जिसका उद्देश्य भीषण गर्मी में राहगीरों, यात्रियों और आम नागरिकों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना है।
इन दिनों तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा है, जिससे लोगों को सफर के दौरान पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में बारडोली वेलफेयर सोसायटी ने सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए मटकों में शीतल जल की व्यवस्था कर निःशुल्क प्याऊ की शुरुआत की, जिससे बस स्टैंड से गुजरने वाले यात्रियों और आम नागरिकों को राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में सोसायटी के अध्यक्ष आर.एल. चौधरी, कार्यक्रम अधिकारी शिव कुमार चौधरी, सचिव रविकांत राय, सेक्टर प्रभारी गणपत कोल, गया प्रसाद विश्वकर्मा, काशी विश्वकर्मा, माया गुप्ता, संगीता बर्मन, रूपा बर्मन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
सोसायटी पदाधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और संस्था आगे भी जनहित के ऐसे कार्य करती रहेगी। निःशुल्क प्याऊ केंद्र के शुभारंभ पर उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया
कटनी से संदीप शर्मा की रिपोर्ट

More Stories
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहा ‘हर परिवार का अपना घर’ का सपना प्रेमनगर और खिरहनी में पात्र हितग्राहियों को मिल रहे आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास
सुगम यातायात के लिए कटनी पुलिस-कटनी नगर निगम का संयुक्त अभियान, अतिक्रमण हटाए गए
डन कॉलोनी में रविवार 31 मई को आयोजित राहगीरी डे में स्वच्छता ओर फिटनेस का होगा संगम निगम प्रशासन ने नगरवासियों से सहभागिता की,की अपील