Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 31, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सुगम यातायात के लिए कटनी पुलिस-कटनी नगर निगम का संयुक्त अभियान, अतिक्रमण हटाए गए


कटनी। शहर में नागरिकों को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन, यातायात विभाग एवं नगर निगम द्वारा शनिवार देर शाम संयुक्त अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मुख्य स्टेशन मार्ग, झंडा बाजार, रुई बाजार सहित अन्य व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों में सड़क और फुटपाथों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए।
कार्रवाई के दौरान कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे, यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह, यातायात सूबेदार सोनम उइके, नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह तथा उनकी टीम ने क्षेत्र का भ्रमण कर दुकानदारों, व्यापारियों और आम नागरिकों को समझाइश दी। सार्वजनिक मार्गों पर अवैध रूप से रखी गई सामग्री हटाने के साथ ही अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जब्ती की कार्रवाई भी की गई।
अधिकारियों ने फुटपाथों और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने की अपील करते हुए कहा कि सड़कें आमजन के आवागमन के लिए हैं। इन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण यातायात व्यवस्था को प्रभावित करता है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ाता है। अभियान के दौरान बाजार क्षेत्रों में अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को भी व्यवस्थित कराया गया।
प्रशासन के अनुसार अतिक्रमण मुक्त सड़कें यातायात को सुचारू बनाने के साथ-साथ बाजारों की स्वच्छता, व्यवस्था और सौंदर्यीकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। शहर को अधिक व्यवस्थित और जनहितैषी बनाने के लिए इस प्रकार के संयुक्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण नहीं करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहभागी बनने का आग्रह किया है।