बिलहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हत्या के प्रयास का आरोपी जंगल से गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त छुरा भी जप्त
कटनी जिले की बिलहरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में गंभीर अपराधों के आरोपियों की धरपकड़ लगातार जारी है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डहेरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया एवं थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय एवं पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
गाली-गलौज के बाद किया छुरे से हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 25 मई 2026 को फरियादी ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम बड़खेरा स्थित खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपी प्रहलाद पटेल उर्फ पला ने उसे मां-बहन की गालियां देना शुरू कर दीं। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फरियादी के पेट पर छुरे से हमला कर दिया। बचाव करने पर उसकी जांघ में गंभीर चोट आई।
घटना के दौरान राजेंद्र एवं संदीप पटेल ने बीच-बचाव कर फरियादी की जान बचाई। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया कि अगली बार मिलने पर जान से खत्म कर देगा।
जंगल में देर रात तक चली तलाश
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर बड़खेरा से कनकी जंगल की ओर भाग गया था। बिलहरी पुलिस ने देर रात तक जंगल में लगातार सर्चिंग अभियान चलाया और काफी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर घटना में प्रयुक्त छुरा भी बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक व्यास गुप्ता, भारत विश्वकर्मा, संतोष प्रजापति, आरक्षक सौरभ जैन, लव उपाध्याय, दिल्केश्वर सिंह, संदीप भलावी, विकास एवं सैनिक धनेंद्र त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा

More Stories
कटनी भाजपा युवा मोर्चा कटनी में जिला अध्यक्ष पद को लेकर घमासान कई युवा चेहरे मैदान में, संगठन में नए समीकरणों की चर्चा तेज
राज्य मंत्री श्री लोधी ने गंगा दशमी पर रूपनाथ धाम में श्रमदान कर दिया जल संरक्षण का संदेश
जल संरक्षण बना जनआंदोलन, छपरवाह में गूंजा “जल गंगा संवर्धन अभियान” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और सीएम डॉ. मोहन यादव के आवाहन पर जल बचाने उतरा जनसैलाब — संजय पाठक