Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जल संरक्षण बना जनआंदोलन, छपरवाह में गूंजा “जल गंगा संवर्धन अभियान” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और सीएम डॉ. मोहन यादव के आवाहन पर जल बचाने उतरा जनसैलाब — संजय पाठक

जल संरक्षण बना जनआंदोलन, छपरवाह में गूंजा “जल गंगा संवर्धन अभियान”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और सीएम डॉ. मोहन यादव के आवाहन पर जल बचाने उतरा जनसैलाब — संजय पाठक

कटनी। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर जिले के छपरवाह क्षेत्र में “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत जिला स्तरीय श्रमदान एवं जल संरक्षण-संवर्धन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर जल संरचनाओं की साफ-सफाई कर जल संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से देशभर में जल संरक्षण और स्वच्छता को लेकर व्यापक जनजागरण हुआ है। उन्होंने कहा कि जिस तरह स्वच्छता अभियान देशव्यापी जनआंदोलन बना, उसी तरह मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में “जल गंगा संवर्धन अभियान” भी प्रदेश में जनभागीदारी का बड़ा माध्यम बन रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा भू-जल स्तर बढ़ाने और नदियों, तालाबों, कुओं एवं बावड़ियों जैसे प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान को जनता का भरपूर समर्थन मिलना सुखद और प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम के दौरान श्रमदान के बाद जल संरचना स्थल पर विधिवत आरती की गई तथा नगरवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण की कामना की गई।
इस अवसर पर महापौर प्रीति सूरी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन एवं निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने भी जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की।
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा, डीएफओ गर्वित गंगवार, निगम आयुक्त तपस्या परिहार सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।