Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 26, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कटनी भाजपा युवा मोर्चा कटनी में जिला अध्यक्ष पद को लेकर घमासान कई युवा चेहरे मैदान में, संगठन में नए समीकरणों की चर्चा तेज

कटनी भाजपा युवा मोर्चा कटनी में जिला अध्यक्ष पद को लेकर घमासान
कई युवा चेहरे मैदान में, संगठन में नए समीकरणों की चर्चा तेज


कटनी। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कटनी के नए जिला अध्यक्ष को लेकर संगठन और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। जिले में युवा मोर्चा की कमान किसे मिलेगी, इसे लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच लगातार बैठकों और चर्चाओं का दौर जारी है।
संभावित दावेदारों में देवांश श्रीवास्तव , अक्षय श्रीवास्तव, आतिन अग्रवाल , दिलराज अमर सिंह, अजय माली और पारस जैन के नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं। इन नामों को लेकर संगठन के भीतर अलग-अलग स्तर पर समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक रेस में शामिल एक चर्चित दावेदार का पुराना विवाद भी संगठन के भीतर चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि कोतवाली थाना कटनी से जुड़ा मामला कुछ कार्यकर्ताओं के बीच असंतोष की वजह बना हुआ है। वहीं पार्टी के कुछ जिम्मेदार पदाधिकारियों का समर्थन मिलने की चर्चाएं भी तेज हैं।
राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि राहुल कोठारी और सुजीत जैन की भूमिका नियुक्ति प्रक्रिया में अहम रहने वाली है। इसी कारण दावेदार अपने-अपने स्तर पर संगठन में सक्रियता बढ़ाने और शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच बनाने में जुटे हुए हैं।
कार्यकर्ताओं का मानना है कि युवा मोर्चा की कमान ऐसे व्यक्ति को मिलनी चाहिए जिसकी छवि साफ-सुथरी हो, संगठन के प्रति निष्ठा हो और जो लंबे समय से युवाओं के बीच सक्रिय रहकर काम करता आया हो। दूसरी ओर सभी दावेदारों के समर्थक भी माहौल बनाने और शक्ति प्रदर्शन में जुटे हुए हैं।
अब सबकी नजरें भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर टिकी हैं कि आखिर भारतीय जनता युवा मोर्चा कटनी की कमान किस युवा चेहरे को सौंपी जाती है