*मां शारदा के पवित्र धाम मैहर में जगह जगह लगा कचरे का अंबार*

माननीय मैहर कलेक्टर विदिशा मुखर्जी द्वारा स्वच्छता अभियान को तेज़ी से चलाने की अपीलके बावजूद लोगों और सफाई कर्मियों में इसका असर होते हुए नहीं दिख रहा है, जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए मिल जाते हैं। ताजा लेकिन प्रतिदिन का उदाहरण पुरानी बस्ती मैहर के वार्ड नंबर 10 में देखिए। यहां पर सफाई कर्मियों द्वारा खुलेआम कचरा डंप किया जाता है, इसके साथ ही कुछ लोगों द्वारा बीच सड़क मे ही कचरा फेंका जाता है। सफाई कर्मियों से बार बार आग्रह करने पर भी उसकी नियमित सफाई नहीं होती है।
स्थानीय लोगों ने थक हार कर सीएम हेल्पलाइन में भी कंप्लेंट करना बंद कर दिया है।
विदित हो कि बगल में वर्षों पुराना कुआं है जो अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। उसकी सफाई होना तो बहुत दूर की बात, उसके आसपास की भी सफाई नहीं होती और पूरा कचरा का ढेर पड़ा रहता है।
*जिम्मेदार माननीयों से आग्रह है कि कृपया कचरा की नियमित सफाई करवाई जाए, वहां पर कचरा डंप करना बंद करवाया जाए और गंगा जल संवर्धन अभियान के तहत कुएं का बरसात से पहले गहरीकरण और सफाई करवाई जाए।*

More Stories
महाराष्ट्र के गडचिरोली जिले के तेजतर्रार और कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे द्वारा “विश्व तंबाकू निषेध दिवस” के अवसर पर जन-जागरूकता का संदेश…..
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली तेज तर्रार और सक्त कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे अहेरी झोन मे शांतता और सुव्यवस्था बनाये रखने मे सफल प्रयास जारी…..
ग्राम पंचायत बरा के कार्यालय में चोरों का धावा; शासकीय कागजात, प्रिंटर सहित इनवर्टर किया पार