शराब पीकर बाइक चलाना पड़ा भारी: निवार पुलिस की कार्रवाई, चालक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त
कटनी। सड़क सुरक्षा और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस ने शराब पीकर वाहन चला रहे एक युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी मोटरसाइकिल जब्त कर ली। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के नेतृत्व में की गई।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 जून 2026 को चौकी निवार पुलिस ग्राम निवार क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक मोटरसाइकिल चालक संदिग्ध अवस्था में वाहन चलाते हुए दिखाई दिया। रोककर जांच करने पर चालक शराब के नशे में पाया गया।
पुलिस ने चालक की पहचान बेनी प्रसाद भूमिया (26 वर्ष), पिता चौकोड़ी लाल भूमिया, निवासी संसारपुर थाना सलीमनाबाद के रूप में की। आरोपी मोटरसाइकिल क्रमांक MP 21 ZK 1684 चला रहा था। मौके पर चालक का ब्रेथ एनालाइजर मशीन से परीक्षण कराया गया, जिसमें उसके शराब सेवन की पुष्टि हुई।
इसके बाद पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया तथा इस्तगाशा तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किए जाने की प्रक्रिया शुरू की।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र, प्रधान आरक्षक गौरव सेन, मनीष कुमार एवं आरक्षक बकील की विशेष भूमिका रही।

More Stories
घर की बाड़ी में उगा रखा था 7 फीट ऊंचा गांजा का पौधा, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार
कटनी स्टेशन पर जबलपुर टीम का औचक छापा, 8–10 अवैध वेंडर पकड़े गए; खानपान व्यवस्था और सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
तिलक कालेज के 9 होनहार संभालेंगे देश की सरहदें एनसीसी कैडेट्स ने अग्निवीर परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम किया रोशन कलेक्टर श्री तिवारी ने चयनितों का बढ़ाया उत्साह