कटनी शोक में | बड़े हनुमान जी मंदिर के परम सेवक पूर्णन महाराज (ATM महाराज) का सड़क हादसे में निधन
कटनी। शहर के धार्मिक और आस्था जगत को बुधवार शाम एक ऐसी खबर ने गहरे शोक में डुबो दिया, जिसने हजारों श्रद्धालुओं की आंखें नम कर दीं। श्री श्री 1008 सिद्ध पीठ दक्षिण की बड़े हनुमान जी मंदिर के परम प्रिय सेवक श्री पूर्णन महाराज (ATM महाराज) का चदिया जाते समय हुए सड़क हादसे में दुखद निधन हो गया। जानकारी के अनुसार दुर्घटना शाम लगभग 5:30 बजे हुई और हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
पूर्णन महाराज केवल मंदिर से जुड़े एक सेवक नहीं थे, बल्कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन प्रभु सेवा और मंदिर व्यवस्था को समर्पित कर दिया था। वर्षों तक उन्होंने निस्वार्थ भाव, अनुशासन और श्रद्धा के साथ मंदिर की सेवा की और अपनी पहचान समर्पण एवं सादगी से बनाई।
मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए वे केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि विश्वास, सेवा और आस्था के प्रतीक बन चुके थे। उनके शांत स्वभाव, सहज व्यवहार और निरंतर सेवा भावना ने उन्हें मंदिर परिवार के सबसे प्रिय सदस्यों में शामिल कर दिया था।
मूलतः मझगवा (चदिया के पास) निवासी पूर्णन महाराज के निधन की खबर मिलते ही मंदिर परिसर और शहर में शोक का माहौल बन गया। श्रद्धालुओं और परिचितों ने इसे धार्मिक समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर की सेवा में उनका योगदान और उनकी उपस्थिति हमेशा स्मृतियों में जीवित रहेगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार और श्रद्धालुओं को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
“सेवा, श्रद्धा और समर्पण का एक अध्याय आज समाप्त हुआ, लेकिन पूर्णन महाराज की स्मृतियां सदैव श्रद्धालुओं के हृदय में जीवित रहेंगी।”

More Stories
कटनी में अवैध महुआ शराब कारोबार पर बिलहरी पुलिस का बड़ा प्रहार, हाथ भट्टियां ध्वस्त — भारी मात्रा में लाहन नष्ट
बिलहरी सट्टा-जुआ कारोबार उजागर करने वाले पत्रकारों ने एसपी से लगाई गुहार, झूठी शिकायत देने वालों पर कार्रवाई की मांग
कटनी ब्रेकिंग | ठरका जंगल में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 5 गिरफ्तार — 3 मुख्य फड़बाज फरार, फोटो वायरल