कटनी ब्रेकिंग | ठरका जंगल में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 5 गिरफ्तार — 3 मुख्य फड़बाज फरार, फोटो वायरल
कटनी। चौकी निवार थाना माधवनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम ठरका के जंगल क्षेत्र में चल रहे कथित जुआ फड़ पर दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 5 लोगों को गिरफ्तार करते हुए दो मोटरसाइकिल, 4 मोबाइल और नगदी सहित कुल 1 लाख 43 हजार 400 रुपये का मशरूका जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी सुनील चतुर्वेदी निवासी पिपरिया थाना एनकेजे, राकेश निषाद निवासी अयोध्या आटा चक्की के पास माधवनगर, पिंटू यादव निवासी सिंघनपुरी, शेख शाहिद निवासी सिंघनपुरी और राजेश कुशवाहा निवासी सिमरा थाना एनकेजे को मौके से पकड़ा।
वहीं पुलिस के अनुसार कथित मुख्य फड़ संचालक बताए जा रहे रहीश पिता शेख जान मोहम्मद निवासी पिपरिया थाना एनकेजे, कमल नामदेव निवासी देवरीहटाई और विजय राय निवासी देवरीहटाई थाना बड़बारा मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश की, लेकिन वे नहीं मिले।
इस कार्रवाई के बाद फरार बताए जा रहे आरोपियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी हैं। हालांकि वायरल तस्वीरों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।
निवार चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की गई है तथा फरार आरोपियों की तलाश जारी है

More Stories
बिलहरी सट्टा-जुआ कारोबार उजागर करने वाले पत्रकारों ने एसपी से लगाई गुहार, झूठी शिकायत देने वालों पर कार्रवाई की मांग
ठरका जंगल में जुआ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 5 जुआरी गिरफ्तार, ₹1.43 लाख का मसरूका जब्त, 3 फड़बाज फरार
कटनी में शहरी परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार: इलेक्ट्रिक बसों, चार्जिंग स्टेशन और आधुनिक बस टर्मिनल को मिली मंजूरी कलेक्टर आशीष तिवारी की अध्यक्षता में दीनदयाल कटनी सिटी बस सर्विसेस लिमिटेड की 20वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न