ठरका जंगल में जुआ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 5 जुआरी गिरफ्तार, ₹1.43 लाख का मसरूका जब्त, 3 फड़बाज फरार
कटनी | माधवनगर
कटनी जिले के थाना माधवनगर अंतर्गत चौकी निवार पुलिस ने ग्राम ठरका के जंगल में जुआ खेल रहे लोगों पर कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दो मोटरसाइकिल, चार मोबाइल और नगदी सहित कुल ₹1 लाख 43 हजार 400 रुपये का मसरूका जब्त किया है। वहीं तीन कथित फड़बाज मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चिसिया तथा थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार 15 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम ठरका के जंगल में जुआ संचालित हो रहा है। सूचना मिलते ही चौकी निवार पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
सुनील चतुर्वेदी पिता जगन्नाथ चतुर्वेदी, निवासी पिपरिया थाना एनकेजे
राकेश निषाद पिता किशन लाल निषाद (उम्र 50 वर्ष), निवासी अयोध्या आटा चक्की के पास, माधवनगर
पिंटू यादव पिता बद्री प्रसाद यादव, निवासी सिंघनपुरी
शेख शाहिद पिता शेख सज्जाक (उम्र 19 वर्ष), निवासी सिंघनपुरी
राजेश कुशवाहा पिता राजकुमार कुशवाहा (उम्र 50 वर्ष), निवासी सिमरा थाना एनकेजे
मौके से फरार बताए गए फड़बाज:
रहीश पिता शेख जान मोहम्मद, निवासी पिपरिया थाना एनकेजे
कमल नामदेव, निवासी देवरीहटाई
विजय राय, निवासी देवरीहटाई थाना बड़वारा
पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है तथा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
कार्रवाई में विशेष भूमिका:
निरीक्षक संजय दुबे, चौकी प्रभारी निवार ए.के. मिश्र, सउनि राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक मनीष, देवेश कुमार, गौरव सेन एवं वकील यादव की टीम शामिल रही।

More Stories
बिलहरी सट्टा-जुआ कारोबार उजागर करने वाले पत्रकारों ने एसपी से लगाई गुहार, झूठी शिकायत देने वालों पर कार्रवाई की मांग
कटनी ब्रेकिंग | ठरका जंगल में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 5 गिरफ्तार — 3 मुख्य फड़बाज फरार, फोटो वायरल
कटनी में शहरी परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार: इलेक्ट्रिक बसों, चार्जिंग स्टेशन और आधुनिक बस टर्मिनल को मिली मंजूरी कलेक्टर आशीष तिवारी की अध्यक्षता में दीनदयाल कटनी सिटी बस सर्विसेस लिमिटेड की 20वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न