### जयपुर में गीता सप्ताह ज्ञान यज्ञ के तृतीय दिवस अध्याय 3, 4 एवं 5 की हुई तात्विक व्याख्या


**जयपुर, 25 जून 2026।**
विश्वगीताप्रतिष्ठानम्, जयपुरम्, राजस्थानम् के तत्वावधान में प्राचीन शिव हनुमान मंदिर, श्री राम गोशाला, बाबा लाल दास जी की बगीची, जगन्नाथ पुरी, काँटा चौराहा, झोटवाड़ा, जयपुर में आयोजित सप्तदिवसीय **गीता सप्ताह ज्ञान यज्ञ** श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उत्साह के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित गीता स्वाध्याय एवं प्रवचन श्रृंखला के **तृतीय दिवस** में **राष्ट्रीय गीता प्रवक्ता एवं विश्वगीताप्रतिष्ठानम् के केन्द्रीय महामंत्री डॉ. विष्णु नारायण तिवारी (ग्वालियर)** ने श्रीमद्भगवद्गीता के **तृतीय अध्याय कर्मयोग, चतुर्थ अध्याय ज्ञान-कर्म-संन्यास योग तथा पंचम अध्याय कर्मसंन्यास योग** की गहन, सरल एवं तात्विक व्याख्या प्रस्तुत की।
अपने उद्बोधन में डॉ. तिवारी ने कहा कि गीता का तृतीय अध्याय मनुष्य को निष्काम भाव से कर्म करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि कर्म से पलायन नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों का समर्पित भाव से निर्वहन ही जीवन की सफलता का मूल आधार है। चतुर्थ अध्याय में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा प्रदत्त दिव्य ज्ञान, गुरु-शिष्य परम्परा तथा कर्म के रहस्य का वर्णन मानव जीवन को नई दिशा प्रदान करता है।
उन्होंने पंचम अध्याय की व्याख्या करते हुए कहा कि वास्तविक संन्यास बाहरी वस्तुओं का त्याग नहीं, बल्कि मन की आसक्तियों का परित्याग है। जो व्यक्ति कर्म करते हुए भी फल की इच्छा से मुक्त रहता है, वही सच्चा योगी एवं संन्यासी कहलाता है। गीता का यह संदेश आज के तनावग्रस्त एवं प्रतिस्पर्धात्मक युग में अत्यंत प्रासंगिक है।
डॉ. तिवारी ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानवता के लिए जीवन जीने की दिव्य कला और जीवन प्रबंधन का श्रेष्ठ मार्गदर्शक है। गीता का अध्ययन व्यक्ति में आत्मविश्वास, विवेक, कर्तव्यबोध तथा सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास करता है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से गीता के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन मंत्री **श्री विष्णु प्रसाद शर्मा**, **श्री धर्मेंद्र सिंह**, स्थानीय पत्रकार **श्रीमती प्रियंका माली**, **मुन्ना भाई**, **श्री नारायण सोनी** सहित अनेक गणमान्य नागरिक, महिलाएं, युवा एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संरक्षक **परम पूज्य संत श्री श्री 1008 विष्णु दास जी महाराज नागा** के सान्निध्य एवं आशीर्वाद में आयोजित यह ज्ञान यज्ञ 29 जून तक चलेगा। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों, विद्यार्थियों एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर गीता ज्ञान का लाभ लेने का आग्रह किया है।
Priyanka Mali state head Rajasthan

More Stories
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली मार्कंडा (कंसोबा) ग्रामपंचायत सचिव के कामचोरी और लापरवाही से जनता परेशान….
गढ़चिरौली: महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल के राजस्व को प्रभावित करने वाले अवैध यात्री परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए गढ़चिरौली विभाग द्वारा एक विशेष अभियान (धडक मोहीम) शुरू किया गया है।
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री एम. रमेश के दिशा-निर्देश मे कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे की अनोखी पहल…..