कटनी में आबकारी विभाग का एक्शन: शराब पिलाने वाले ठेलों पर छापेमारी, 5 प्रकरण दर्ज
मदिरा दुकानों के आसपास अवैध शराब सेवन कराने वालों पर कार्रवाई, कलेक्टर के निर्देश पर चला अभियान
कटनी। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और मदिरा से जुड़ी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने मदिरा दुकानों के आसपास संचालित अंडे एवं खाद्य ठेलों पर छापेमार कार्रवाई की।
आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशाराम उइके के नेतृत्व में टीम ने बरगवां, झर्रा टिकुरिया और पुरैनी क्षेत्र की शराब दुकानों के आसपास जांच की। जांच के दौरान कुछ ठेलों पर लोगों को अवैध रूप से शराब का सेवन कराते हुए पाया गया।
मामले में संबंधित संचालकों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 36(ए) के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 5 प्रकरण दर्ज किए गए।
इस अभियान में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सूर्यभान कोरी एवं प्रवीण रतन वरकड़े सहित आबकारी विभाग के आरक्षक राम सिंह, अनुराग शर्मा, किशन लाल, चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी और बीना की सक्रिय भूमिका रही।
news 24×7india : Breking
अवैध शराब और उससे जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

More Stories
नगर निगम की VIP रोड लाइट निजी बंगले में! गणेश चौक स्थित गुड्डा जैन के घर पर सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल से मचा बवाल
देर से दफ्तर पहुंचने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर सख्त होगी मोहन सरकार मुख्यमंत्री ने समयपालन और योजनाओं की नियमित समीक्षा के दिए निर्देश
कटनी रेलवे जंक्शन: ट्रेन के जनरल कोच में महिला का प्रसव, रेलवे प्रशासन ने दिखाई तत्परता