Priyanka Mali state head Rajasthan
*राजस्थान में पाए जाने वाले सर्पों की पहचान एवं व्यवहार के संबंध में कार्यशाला आयोजित*

*16 जुलाई जयपुर।* गुरूवार को उप वन संरक्षक जयपुर वी. केतन कुमार, के निर्देशन में स्नेक रेस्क्यू कार्यशाला का आयोजन पक्षीघर नींदड़ बेनाड़ में किया गया। कार्यशाला में होप एंड बियॉन्ड फाउंडेशन के डॉ. जॉय गार्डनर व उनकी टीम द्वारा मुख्यतः राजस्थान प्रदेश में पाए जाने वाले प्रजाति के सर्पों की पहचान तथा व्यवहार के बारे में बताया गया। कार्यशाला में उपस्थित सभी वन अधिकारियों और वनकर्मियों को सर्प पकड़ने और रेस्क्यू करने का तरीका सिखाया गया।
इस कार्यशाला लेखराम, सहायक वन संरक्षक मुख्यालय, जयपुर एवं सुलोचना चौधरी, सहायक वन संरक्षक, जयपुर, क्षेत्रीय वन अधिकारी आमेर जयपुर बृजपाल सिंह व वनमण्डल जयपुर के समस्त रेंजों के वनकर्मी उपस्थित रहे। होप एंड बियॉन्ड फाउंडेशन द्वारा जयपुर वनमण्डल की सभी रेंजों को स्नेक रेस्क्यू किट प्रदान किए गए।

More Stories
नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत निर्धारित मापदंडों की अनुपालना हो सुनिश्चित- जिला कलक्टर*|
जयपुर शहर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा की अनुशंसा पर 50 लाख राशि के विकास कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति*
रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के मेगा वृक्षारोपण अभियान के तहत आज रोटरी क्लब जयपुर बापूनगर द्वारा टी पी सी इंदिरा गांधी