आकाश इंस्टीट्यूट ने फिर बढ़ाया कटनी का मान, NEET में 6 विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता
कटनी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अब कटनी के विद्यार्थियों को बड़े शहरों का रुख करने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। शहर में संचालित आकाश इंस्टीट्यूट लगातार उत्कृष्ट परिणाम देकर जिले को नई पहचान दिला रहा है। IIT और NIT में चयन के बाद अब संस्थान के विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है।
इस वर्ष श्रजल गौतम, खुशी पाठक, कौसर अंजुम, श्रवण पटेल, संजना अहिरवार और अंशुल मौर्य ने NEET परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार, शिक्षकों और जिले का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्थान में खुशी का माहौल है।
आकाश इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. हीरामणि मिश्रा ने बताया कि विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए देशभर से अनुभवी और कुशल फैकल्टी को जोड़ा गया है। संस्थान में केवल पाठ्यक्रम ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के कॉन्सेप्ट, स्किल डेवलपमेंट और प्रतियोगी परीक्षा के अनुरूप व्यक्तित्व निर्माण पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। यही कारण है कि संस्थान लगातार बेहतर परिणाम दे रहा है।
उन्होंने कहा कि आकाश इंस्टीट्यूट का उद्देश्य कटनी के विद्यार्थियों को अपने ही शहर में राष्ट्रीय स्तर की कोचिंग उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें महंगे खर्च और दूसरे शहरों में रहने की परेशानी का सामना न करना पड़े।
डॉ. मिश्रा ने अभिभावकों से अपील करते हुए बताया कि जुलाई माह के अंतिम सप्ताह तक ही नए प्रवेश लिए जाएंगे, इसके बाद एडमिशन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से समय रहते अपने बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित कराने की अपील की, ताकि वे भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकें।
कटनी में शिक्षा के क्षेत्र में यह सफलता इस बात का संकेत है कि अब जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थी अपने ही शहर से डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना साकार कर रहे हैं।

More Stories
भाजपा की एल्डरमैन सूची ने खोली ‘सबका साथ, सबका विकास’ की हकीकत – महिलाओं, ओबीसी, एससी, एसटी, अल्पसंख्यक एवं सिंधी समाज को नहीं मिला समुचित प्रतिनिधित्व : कांग्रेस
शोक संदेश वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज निगम का निधन
राम मनोहर लोहिया वार्ड को मिली 59.41 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात महापौर,क्षेत्रीय पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के करकमलों से हुआ भूमिपूजन रचना नगर में सी.सी. नाली निर्माण एवं अहमद नगर में आंगनवाड़ी भवन निर्माण से क्षेत्रवासियों को मिलेगा सीधा लाभ