*धाकड़ महासभा की धाकड़ दर्शन यात्रा राजोद पहुंची समाजजनों ने किया स्वागत*

सरदारपुर से राहुल राठौड़
सरदारपुर – राजोद- अखिल भारतीय श्री धाकड़ महासभा की धाकड़ दर्शन यात्रा के तहत रविवार को राजोद आगमन हुआ बस स्टैंड स्थित श्री सिद्ध विनायक गणेश मंदिर पर सुसज्जित रथ मे विराजित भगवान धरणीधर के चित्र की पुजा की इसके बाद पैदल यात्रा के साथ श्रीराम धाकड धर्मशाला पर पहुची जहाँ पर अतिथियों द्वारा भगवान धरणीधर के चित्र का पुजन किया । बैठक समाज में शिक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता व सामाजिक सुधार को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलसीराम धाकड़ ने कहा कि आधुनिक दौर में खेती के साथ शिक्षा और व्यापार पर भी बराबर ध्यान देना होगा। शिक्षित युवा ही परिवार और समाज को सही दिशा दे सकते हैं।


उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक समस्याएं जानने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र ने के धाकड़ समाज बाहुल्य गांवों में धाकड़ दर्शन यात्रा निकाली जा रही है। राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष संजय नंदेड़ा ने कहा कि समाज से कर्ज लेकर बड़े आयोजन नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि निमंत्रण पत्र बांटने के बजाय सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से आमंत्रण देने की परंपरा अपनाई जाए। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा निमंत्रण बांटने के दौरान होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर भी रोक लगेगी।महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा मंडलोई ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी कई सामाजिक कुरीतियां महिलाओं की प्रगति में बाधक हैं। महिला सशक्तिकरण के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। बैठक में महिला इकाई जिलाध्यक्ष सागर बाई पोपण्डिया ,महिला इकाई प्रदेश मंत्री पारुल नायमा, एलके वाक्थरिया, पीएल पोपंडिया आदि ने विचार रखे।स्वागत भाषण प्रदेश महांमत्री युवा संघ के श्याम धाकड़ ने दिया। स्वागत महासभा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण नायमा , युवा संघ जिलाध्यक्ष श्रीराम सलीत्रा, दिपक वीर, जीवन पिपलिया, रामलाल सगीत्रा,भारत वीर, अर्जुन नंदेडा ,श्याम धाकड , दिनेश पटेल गणेश धनोलिया,अमन कावलिया ,अशोक धाकड, गोपाल पटेल आदि ने किया। ये थे मंचासीन रन्छोण पटेल, भगवान पटेल, केशुराम पटेल, श्यामु पटेल, शान्तिलाल पटेल, संजय पटेल, नंदराम नायमा,पुरूषोत्तम नायमा, मुकेश धाकड, मांगीलाल पटेल आदि मंचासीन थे। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश सेकवाडिया ने किया।आभार युवा संघ के जिलाध्यक्ष श्रीराम धाकड ने माना। कार्यक्रम में समाजजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

More Stories
मध्य प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल राजोद में 37 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित
48 घंटे के भीतर नाबालिग पीड़िता से छेड़छाड़ एवं मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
राजोद पुलिस का ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान स्कुली छात्र, छात्राओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ*