Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मध्य प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल राजोद में 37 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित

*मध्य प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल राजोद में 37 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित*

सरदारपुर से राहुल राठौड़

सरदारपुर – राजोद शनिवार को कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल राजोद में मध्यप्रदेश शासन की निःशुल्क सायकल वितरण योजना के अंतर्गत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजोद लाबरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा,सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के विधायक प्रतिनिधि सुरेश द्विवेदी एवं ग्राम पंचायत सरपंच जितेंद्र गामड़ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था प्राचार्य जितेंद्र शर्मा एवं सहयोगी शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन विकास व्यास ने किया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सुरेश द्विवेदी ने विधायक प्रताप ग्रेवाल की ओर से छात्राओं के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। उन्होंने साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्राएं साइकिल का सदुपयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा मन लगाकर शिक्षा ग्रहण कर अपने माता-पिता के सपनों को साकार करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत आधारशिला है।कार्यक्रम मे मुकेश शर्मा एवं सरपंच जितेंद्र गामड ने भी अपने विचार रखे.

कार्यक्रम के दौरान लगभग 37 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। साइकिल प्राप्त कर छात्राओं में उत्साह और खुशी का माहौल दिखाई दिया। शासन की इस योजना से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी तथा उनकी शिक्षा निरंतर जारी रखने में भी सहायता प्राप्त होगी।

इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, सहयोगी शिक्षकगण एवं क्षेत्र के पत्रकारगण उपस्थित रहे।