Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*थाना ताला, जिला मैहर (म.प्र.)*
*दिनांक: 18.07.2026*

*48 घंटे के भीतर नाबालिग पीड़िता से छेड़छाड़ एवं मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

जिला मैहर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना ताला पुलिस ने 48 घंटे के भीतर नाबालिग पीड़िता से छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं 01 विधि उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर के निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अमरपाटन सुश्री ख्याति मिश्रा के नेतृत्व में की गई। थाना प्रभारी ताला निरीक्षक महेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

*घटना विवरण*
दिनांक 15.07.2026 को नाबालिग पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाना ताला में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि स्कूल से लौटते समय रास्ते मे 02 अज्ञात लड़कों द्वारा उसके साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ की गई तथा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना ताला में भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
*48 घंटे के भीतर त्वरित पुलिस कार्यवाही:*
घटना की गंभीरता एवं नाबालिग पीड़िता के प्रकरण को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ताला के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपीगण की लगातार पतासाजी की गई।पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के फलस्वरूप घटना के 48 घंटे के भीतर ही आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया एवं घटना में प्रयुक्त नीले रंग की होंडा शाइन मोटरसाइकल क्रमांक MP19NF2274 को भी जप्त किया गया है तथा गिरफ्तारशुदा आरोपी एवं विधि उल्लंघनकर्ता बालक को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है तथा प्रकरण में अन्य वैधानिक कार्यवाही जारी है।

*गिरफ्तारशुदा आरोपी:-* (1) कमल रावत पिता सुशील कोल, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम ताला टिकुरी टोला, थाना ताला, जिला मैहर (म.प्र.)
(2) घटना में संलिप्त 01 विधि उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

*जप्ती-* एक अदद होंडा शाइन मोटरसाइकल क्रमांक MP19NF2274

*सराहनीय भूमिका-* निरी. महेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी ताला, उप निरी. आर.बी. अहिरवार, सउनि. कौशिल्या देवी, सउनि. समयलाल कोल, प्र.आर. राकेश मिश्रा, प्र.आर. पंकज मिश्रा, प्र.आर. उपेन्द्र तिवारी, प्र.आर. चंदन शुक्ला, प्र.आर. इच्छालाल तिवारी, आर. संतोष द्विवेदी, आर. नागेन्द्र यादव, आर. वीरेन्द्र नागर, सै. कमलेन्द्र सिंह

*मैहर पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा की रक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार के अपराध, उत्पीड़न या शोषण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विधि के प्रावधानों के अनुसार कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।*