झाबुआ _अमित सिंह जादौन — कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में शनिवार सुबह जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती कृतिका मोहटा एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा जिले में स्कूली वाहनों की संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्कूली वाहनों एवं बच्चों के परिवहन में उपयोग किए जा रहे वाहनों की सघन जांच कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

संयुक्त टीम द्वारा जेल तिराहा पर जांच के दौरान कुल 3 वाहन जप्त किए गए। इनमें से लक्ष्य अकादमी स्कूल से संबंधित एक वाहन द्वारा आवश्यक परमिट के लिए आवेदन प्रस्तुत किए जाने पर नियमानुसार वाहन को रिलीज किया गया, जबकि शेष 2 निजी श्रेणी के वाहन नियमों के विपरीत संचालित पाए जाने पर जप्त किए गए।
विनायक सिंह बाबू द्वारा चालनी कारवाही करते हुए।

इसके पश्चात टीम ने सांदीपनि स्कूल, कल्याणपुरा का निरीक्षण किया। यहां विद्यालय परिसर में कुल 5 स्कूल बसें खड़ी मिलीं। जांच के दौरान सभी बसों के दस्तावेज पूर्ण पाए गए तथा वाहनों की भौतिक स्थिति भी संतोषजनक एवं नियमानुसार पाई गई।
संयुक्त दल द्वारा क्रिएटिव कॉन्वेंट स्कूल, कल्याणपुरा में निरीक्षण के दौरान ऐसे 5 वाहन पाए गए, जिन्हें विद्यार्थियों के अभिभावकों द्वारा निजी रूप से किराये पर लगाया गया था। जांच में सभी वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन किया जाना पाया गया, जिस पर संबंधित वाहनों को जप्त कर कार्रवाई की गई।

इस दौरान विद्यालय संचालक श्री अरुण डामोर को निर्देशित किया गया कि विद्यालय आने-जाने वाले सभी वाहनों एवं उनके चालकों का संपूर्ण रिकॉर्ड संधारित करें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि किसी भी वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन न हो। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में विद्यालय प्रबंधन की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी।
अभियान के दौरान एक तूफान वाहन बिना वैध बीमा के संचालित पाए जाने पर 3,000 रुपये का चालान किया गया। वहीं, एक अन्य तूफान वाहन में निर्धारित क्षमता से 25 बच्चे अधिक बैठाकर परिवहन किए जाने पर 5,000 रुपये का चालान किया गया। अन्य प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नियमों का उल्लंघन कर बच्चों का परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी नियमित रूप से संयुक्त जांच अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
आज दिनांक 18/7/26 जी.आर. ग्लोबल अकादमी विद्यालय में अलंकरण समारोह (Investiture ceremony)
श्री मधुकर बाल संस्कार केंद्र फूलमाल में हर्षोल्लास के साथ मनाया प्रवेशोत्सव
इनर व्हील क्लब ऑफ झाबुआ शक्ति ने उत्साहपूर्वक मनाया 9वाँ इंस्टॉलेशन डे, वृक्षारोपण किया गया