Umesh panday ki report
GR global academy benaar road Jaipur Rajasthan
आज दिनांक 18/7/26 जी.आर. ग्लोबल अकादमी विद्यालय में अलंकरण समारोह (Investiture ceremony)
उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का स्थान श्रीमान जगदीश जी पूनिया, प्रबंध-निदेशक, श्री बालाजी शिक्षा समिति ,ने ग्रहण किया । विद्यालय के प्राचार्य श्रीमान अजय कुमार गुप्ता ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । प्राचार्य महोदय ने सभा को संबोधित करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया तथा छात्रों का उत्साह वर्धन किया। छात्र-सदन गांधी, सुभाष, टैगोर व तिलक चारों सदनों के मनोनीत छात्र सदन (student council) के विद्यार्थियों ने परेड की तथा अपने-अपने सदन की ध्वजा स्थापित की, शपथ ग्रहण के तत्पश्चात प्रत्येक सदन के संचालक शिक्षक तथा छात्रों को सैशे पहनाए गए । विद्यालय का हेड बॉय निहार चौधरी तथा हेड गर्ल चंचल को चुना गया। दोनों ने विद्यालय को संबोधित करते हुए कहा कि लीडरशिप का अर्थ आदेश देना नहीं होता बल्कि स्वयं कार्य करके साबित करना होता है । अतः हम सब मिलकर विद्यालय के उत्थान के लिए कार्य करेंगे । इस अवसर पर श्रीमती झूमर पूनिया, कार्यकारी प्रभारी तथा एडमिनिस्ट्रेटर डॉक्टर कनिका पूनिया भी उपस्थित रही एवं उन्होने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया ।
विद्यालय के प्राचार्य महोदय ने मुख्य अतिथि को धन्यवाद प्रेषित किया कि आपने अपने अमूल्य समय में से हमारे लिए समय निकाला और छात्रों का उत्साह वर्धन किया । अतः हम आपके आभारी हैं ।
समारोह में चारों सदनों के मध्य नृत्य व समूह गीत प्रतियोगिता का एवं रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थी बहुत उत्साहित थे। नृत्य प्रतियोगिता की रेट्रो थीम रखी गई, जिसने पुराने गानों की छठा बिखेर दी, वही समूहगीत देशभक्ति गीतों पर आधारित रहे एवं रंगोली का विषय रहा – प्रकृति ।
मुख्य अतिथि श्रीमान जगदीश पूनिया ने छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए स्टूडेंट काउंसिल के छात्रों को कहा कि यह आपके जीवन की पहली चुनौती है जिसे आपको कर्तव्य परायणता के साथ निभाना है। साथ ही कहां कि नृत्य व गीत प्रतियोगिता ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए तथा कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यालय को कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी ।
विद्यालय की सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती सुमन शेखावत ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सदस्यों छात्रों व अधिकारियों को धन्यवाद प्रेषित किया।

More Stories
स्कूली वाहनों की संयुक्त जांच अभियान, नियमों के उल्लंघन पर वाहन जप्त एवं चालानी कार्रवाई,कुछ दिन पहले अवगत कराने के बाद विभाग ने कार्यवाही की
श्री मधुकर बाल संस्कार केंद्र फूलमाल में हर्षोल्लास के साथ मनाया प्रवेशोत्सव
इनर व्हील क्लब ऑफ झाबुआ शक्ति ने उत्साहपूर्वक मनाया 9वाँ इंस्टॉलेशन डे, वृक्षारोपण किया गया