नशा मुक्त भारत संकल्प
नशा छोड़े, जीवन जोड़े
नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए कर रहे प्रेरित कर रहे मध्यप्रदेश पुलिस अधिकारी।
राजोद पुलिस का ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान स्कुली छात्र, छात्राओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ*
सरदारपुर – लाबरिया नशे के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से राजोद थाना द्वारा ‘नशे से दूरी है जरूरी’ 2.0 अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लाबरिया हाई सेकंडरी स्कूल में उप निरीक्षक ने नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।
अभियान के दौरान उपस्थित छात्र , छात्राओं को नशे से दुर रहने और अपने स्वजनों को नशें से दुरी हेतु समझाया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। सभी से अपील की गई कि वे आज से नशे को छुड़वाने का संकल्प लें और अपने परिवार तथा समाज को भी नशामुक्त बनाने में सहयोग करें।
कार्यक्रम में उप निरीक्षक ने कहा कि स्वस्थ जीवन, सुरक्षित परिवार और खुशहाल समाज के लिए नशे से दूर रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी उपस्थित छात्र, छात्राओं एवं उपस्थित लोगों से नशामुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर राजोद थाना उप निरीक्षक सपना डोडिया सहित समस्त थाना स्टाफ व स्कूल प्राचार्य लाभु चारण सहित स्टाफ मौजूद रहा और सभी को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाकर जागरूक किया गया।

More Stories
48 घंटे के भीतर नाबालिग पीड़िता से छेड़छाड़ एवं मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
थाने में न्याय के बदले मिला धोखा: बरेली में पति की शिकायत करने आई महिला को दारोगा ने जाल में फंसाया शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध अब कप्तान ने किया सस्पेंड
वीर नारियों के लिए रोजगार कानून की मांग को मिला व्यापक समर्थन, भूतपूर्व सैनिक विकास समिति का 12 दिवसीय जम्मू-कश्मीर एवं कारगिल मिशन संपन्न…