शशांक श्रीवास्तव की रिपोर्ट
======================================================================बरेली में पुलिस को शर्मसार करने वाला एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ बारादरी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का साल 2022 से पति से विवाद चल रहा था जिसके कारण वह अकेली रह रही थीं। साल 2025 में जब वह पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने थाने पहुंचीं, तो वहाँ तैनात दारोगा नरेश बाबू ने उनकी मजबूरी का फायदा उठा लिया।आरोप है कि दारोगा ने मदद के बहाने महिला से नजदीकियां बढ़ाईं और उन्हें अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। इसके बाद दारोगा ने महिला के घर आना-जाना शुरू कर दिया और शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाए। वह महिला को खूब घुमाते और होटलों में साथ रखते रहे। लेकिन जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो दारोगा उन्हें धोखा देकर छोड़कर चला गया।पीड़िता की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी दारोगा नरेश बाबू के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बरेली के कप्तान ने दारोगा को तत्काल प्रभाव से नौकरी से निलंबित कर दिया है और मामले की जांच शुरू करवा दी है।


More Stories
बरसाना में श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न
भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन*
ईद मिलाद उन नबी के पावन अवसर बोहरा समाज द्वारा चल समारोह निकाला गया*