
बरसाना (मथुरा)। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले स्थित राधा रानी की जन्मस्थली एवं लीलास्थली बरसाना में श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर कटारे ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. विजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संघ के प्रदेश प्रवक्ता पं. रंजीत दंडोतिया ने बताया कि बैठक में नव नियुक्त राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर कटारे तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ प्रभारी श्री दीपक उपमन्यु (चौधरी) ने सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर कटारे ने वर्ष 2026–27 में संगठन के व्यापक विस्तार का आह्वान किया। उन्होंने गरीब ब्राह्मण कन्याओं के सामूहिक विवाह, आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग तथा गंभीर बीमारी से पीड़ित जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग जैसे सामाजिक सेवा कार्यों को संगठन की प्राथमिकता बताया।
बैठक में राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों के चाय, नाश्ता, भोजन एवं आवास की समुचित व्यवस्था श्री दीपक उपमन्यु (चौधरी) एवं पं. सुनील उपमन्यु द्वारा की गई।

More Stories
भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन*
ईद मिलाद उन नबी के पावन अवसर बोहरा समाज द्वारा चल समारोह निकाला गया*
मेरी बीट मेरा अभिमान’ वन परिक्षेत्र सरदारपुर में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ*