*भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन*
सरदारपुर से राहुल राठौड़
सरदारपुर- धार जिले के राजोद भोजशाला मामले में उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) द्वारा दिए गए अंतरिम आदेश का सही स्वरूप में पालन करवाने की मांग को लेकर सकल हिंदू समाज के आह्वान पर संपूर्ण नगर में व्यापारिक प्रतिष्ठान व दुकानें पूर्णतः बंद रहीं। नगर के बंद को हिंदू समाज का व्यापक समर्थन मिला।
इस दौरान सकल हिंदू समाज के प्रतिनिधिमंडल द्वारा थाना प्रभारी रेवलसिंह बर्डे को धार कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन मधुसूदन बाहेती ने किया।
*ज्ञापन के मुख्य बिंदु:*
सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन: ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा एस.एल.पी. क्रमांक 9310/2026 में 30 जुलाई 2026 को दिए गए आदेश के तहत भूमि सर्वे नंबर 596 पर नमाज की वैकल्पिक व्यवस्था का उल्लेख किया गया था।
*हिंदू समाज की मांग:* हिन्दुसमाजजनों ने मांग की है कि किसी भी नवीन व्यवस्था को लागू करने से पूर्व हिंदू समाज को विश्वास में लिया जाए तथा न्यायालय के मूल आदेशों का सही-सही पालन सुनिश्चित कराया जाए, जिससे क्षेत्र में शांति और सद्भाव बना रहे।
*ज्ञापन सौंपते समय प्रमुख उपस्थिति:*
ज्ञापन के दौरान प्रमुख रूप से सकल हिंदू समाज के अनेक गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।

More Stories
बरसाना में श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न
ईद मिलाद उन नबी के पावन अवसर बोहरा समाज द्वारा चल समारोह निकाला गया*
मेरी बीट मेरा अभिमान’ वन परिक्षेत्र सरदारपुर में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ*