सुलभ कॉम्पलेक्स में युवती से दुष्कर्म का आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
कटनी। कुठला थाना पुलिस ने 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार 5 अगस्त की रात थाना क्षेत्र की एक 24 वर्षीय युवती के साथ गल्ला मंडी स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स में दुष्कर्म की घटना हुई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। आरोप है कि मोहल्ले के रहने वाले धनराज उर्फ धन्नू चौधरी ने कॉम्प्लेक्स का दरवाजा बंद कर युवती को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
घटना की सूचना मिलते ही कुठला पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस ने आरोपी धनराज उर्फ धन्नू चौधरी (28), निवासी पन्नी कॉलोनी, थाना कुठला को 6 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दहिया के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कार्रवाई में उप निरीक्षक विनोद सिंह, अनिल यादव, प्रतीक्षा सिंह चंदेल सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

More Stories
एक पौधा–हर नागरिक’ का संकल्प लेकर उमड़ा जनसैलाब, अमकुही फिल्टर हाउस में 11हजार पौधों से महका अमृत हरित महाअभियान महापौर, निगमाध्यक्ष व निगमायुक्त ने किया पौधारोपण, जनभागीदारी से हरित कटनी के संकल्प को मिली नई ऊर्जा
सिलोंडी में सिहोरा मंडी जांच के नाम पर वसूली का बड़ा खेल…? सिलोंडी के किसानों-व्यापारियों ने लगाए गंभीर आरोप डीएस फ्लाइंग दल और सिहोरा मंडी से जुड़े कर्मचारियों पर कार्रवाई का डर दिखाकर हजारों रुपये लेने के आरोप, उच्च स्तरीय जांच की उठी मांग
सावन में शिवभक्ति का महासंगम: 9 अगस्त को कटनी में निकलेगी भव्य विशाल कांवड़ यात्रा