निवार कस्बा देशभक्ति के रंग में रंगा, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत चौकी निवार पुलिस की पहल, युवाओं और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
कटनी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत चौकी निवार क्षेत्र के कस्बे में मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन में पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, विद्यार्थियों और बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां हाथों में तिरंगा थामे नागरिक भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों के साथ पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगते नजर आए। यात्रा के दौरान युवाओं और स्कूली बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
चौकी निवार पुलिस ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाना तथा स्वतंत्रता दिवस को जनभागीदारी के साथ उत्सव के रूप में मनाना है।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे 15 अगस्त के अवसर पर अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा अवश्य फहराएं तथा राष्ट्रीय ध्वज संहिता के नियमों का पालन करते हुए तिरंगे का सम्मान बनाए रखें।
तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन से निवार कस्बे में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला और पूरा क्षेत्र राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा।

More Stories
कटनी: विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक के साथ 1.5 करोड़ की साइबर ठगी, व्हाट्सएप मैसेज के जरिए एकाउंटेंट को लगाया चूना
भू-माफियाओं पर शिकंजा: कटनी में अवैध कॉलोनी काटने वालों पर दर्ज हुई FIR, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
ठरका डैम रोड पर चौकी निवार पुलिस का सख्त वाहन चेकिंग अभियान, 9 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई