Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

190 बच्चों की प्यास पर कलेक्टर मैहर का संज्ञान, अधिकारियों को मौके पर भेजा घुनवारा के शासकीय स्कूल में पेयजल संकट की खबर के बाद प्रशासन हरकत में

190 बच्चों की प्यास पर कलेक्टर मैहर का संज्ञान,

अधिकारियों को मौके पर भेजा
घुनवारा के शासकीय स्कूल में पेयजल संकट की खबर के बाद प्रशासन हरकत में

घुनवारा/मैहर

घुनवारा के शासकीय स्कूल में करीब 190 बच्चों के लिए पेयजल की समस्या को लेकर प्रकाशित खबर का कलेक्टर मैहर ने संज्ञान लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण कराया जा रहा है।

स्कूल में बच्चों के लिए पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल व्यवस्था नहीं होने, पंचायत के टैंकर के उपयोग, गांव में मौजूद जलस्रोतों तथा अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े सवाल खबर के माध्यम से प्रशासन के सामने उठाए गए थे। खबर सामने आने के बाद प्रशासन द्वारा मामले की वास्तविक स्थिति जानने के लिए निरीक्षण शुरू कराया गया है।

अब उम्मीद—जल्द बुझेगी 190 बच्चों की प्यास
कलेक्टर मैहर द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निरीक्षण के लिए भेजे जाने के बाद अब उम्मीद जगी है कि स्कूल में तत्काल पेयजल व्यवस्था के साथ स्थायी समाधान भी किया जाएगा।
जनहित में उठाए गए इस मुद्दे पर प्रशासन की त्वरित पहल का स्वागत है।

धन्यवाद कलेक्टर मैहर
190 बच्चों की पेयजल समस्या को संज्ञान में लेकर अधिकारियों को मौके पर भेजने के लिए आभार।
अब निगाहें निरीक्षण की रिपोर्ट और उसके बाद होने वाली कार्रवाई पर हैं। उम्मीद है कि फाइलों से निकलकर व्यवस्था जमीन पर दिखाई देगी और स्कूल के 190 बच्चों को सुरक्षित एवं स्थायी पेयजल सुविधा मिलेगी।
खबर का असर—प्रशासन हरकत में, बच्चों की प्यास बुझाने की दिशा में कदम शुरू।

 

 मैहर से गगन पांडे की रिपोर्ट