मैहर के ग्राम धतूरा में स्कूल के पास खुलेआम अवैध शराब बिक्री का आरोप, ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों पर साधा निशाना

मैहर। मैहर जिले के ग्राम धतूरा में अवैध शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। आरोप है कि प्राथमिक शाला और हाई स्कूल के पास खुलेआम शराब बेची जा रही है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और गांव का माहौल खराब हो रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव में राजा पटेल और पारिक लाल पटेल द्वारा स्कूल और ग्राम पंचायत भवन के आसपास अवैध शराब बेचे जाने की चर्चा है। वहीं धीरेंद्र गुप्ता और साहब लाल पटेल के नाम भी सामने आ रहे हैं, जिन पर पंचायत क्षेत्र के पास शराब बिक्री के आरोप लगाए जा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक हरिजन टोला स्थित साहू मोहल्ला में रमेश साहू द्वारा भी अवैध शराब बेचे जाने की बात कही जा रही है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय भाजपा विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, सरपंच प्रेम बाई कोल, उपसरपंच पोषण लाल पटेल तथा सांसद प्रतिनिधि इंद्र पाल पटेल पर भी निष्क्रियता के आरोप लगाए हैं। साथ ही आबकारी विभाग पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया जा रहा है।
गांव के लोगों का कहना है कि अवैध शराब के कारण युवा वर्ग पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है और नशे की वजह से विवाद एवं अपराध जैसी घटनाओं की आशंका बढ़ रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते अवैध शराब बिक्री पर रोक नहीं लगी तो कोई बड़ी घटना घट सकती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा स्कूलों के आसपास अवैध गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि बच्चों की शिक्षा और गांव की सामाजिक व्यवस्था सुरक्षित रह सके

More Stories
अमदरा पुलिस ने जुए के फड़ पर मारा छापा, 05 जुआड़ियों पर कार्यवाही, जप्त किए 3500/- रूपए
*मैहर जिले के साथ ग्राम पंचायत का भी होगा तेजी से विकास – श्रीकांत चतुर्वेदी*
मैहर जिले के ग्राम पंचायत धनवाही कला में देवी जागरण का भव्य आयोजन सम्पन्न