*नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
*श्रृंगार कर मंदिर को सजाय*
*आज निकलेगी गंगाजल यात्रा के साथ पुर्णाआहुति के साथ होगा विशाल भंडारे का आयोजन*
सरदारपुर से राहुल राठौड़

सरदारपुर -राजोद मुख्य मार्ग स्थित नवग्रह शनिदेव मंदिर में शनिवार को भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महंत गणपत दास महाराज ने पूजा-अर्चना और महाआरती संपन्न कराई। इस अवसर पर मंदिर को फूलों की लड़ियों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से आकर्षक रूप से सजाया गया। सुबह से ही दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में चल रहे पांच दिनी महायज्ञ का विश्राम रविवार को गंगाजल यात्रा, पूर्णाहुति, महाआरती और महाप्रसादी के साथ होगा। गंगाजल यात्रा सुबह 8 बजे लालबाई-फूलबाई मंदिर बस स्टैंड मार्ग से प्रारंभ होगी।



More Stories
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली शालिनता से पुरस्कृत जिलाधिकारी श्री अविशांत पांडा द्वारा जिलेवासियों को शुद्ध, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करने अनुरूप कार्यवाई के निर्देश….
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली शालिनता से पुरस्कृत जिलाधिकारी श्री अविशांत पांडा के मार्गदर्शन मे संभावित एल-नीनो संकट की पृष्ठभूमि में पानी के उपयोग का सटीक नियोजन करें – श्री नितिन गावंडे की अनोखी पहल….
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?