Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली शालिनता से पुरस्कृत जिलाधिकारी श्री अविशांत पांडा द्वारा जिलेवासियों को शुद्ध, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करने अनुरूप कार्यवाई के निर्देश….

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली शालिनता से पुरस्कृत जिलाधिकारी श्री अविशांत पांडा द्वारा जिलेवासियों को शुद्ध, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करने अनुरूप कार्यवाई के निर्देश….

 

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा ‘सही दवा-शुद्ध आहार-यही का आधार’ अभियान के तहत 15 दिवसीय सघन निरीक्षण अभियान चलाने के निर्देश दिये गये ।

 

 

राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिलेवासियों को शुद्ध, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा ‘सही दवा-शुद्ध आहार-यही का आधार’ अभियान के दौरान जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का व्यापक निरीक्षण कर संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा अनियमितता मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिये गये ।

 

अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंडों में संचालित मिठाई दुकानों, बेकरी, फल दुकानों, आइसक्रीम एवं कोल्ड ड्रिंक विक्रेताओं सहित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की चरणबद्ध जांच के निर्देश दियेl फल दुकानों का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं खाद्य गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए, वहीं मिठाई दुकानों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, एक्सपायरी डेट वाले खाद्य पदार्थों का विक्रय नहीं करने, खाद्य सामग्री को निर्धारित तापमान पर सुरक्षित रखने, फूड एवं नॉन-फूड उत्पाद अलग-अलग रखने तथा फूड लाइसेंस को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के सभी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

 

दुकान संचालक को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसी अनियमितता पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की अभिहित सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 का पालन करने तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य उपलब्ध कराने की अपील की। वहीं आम नागरिकों से भी अशुद्ध या एक्सपायरी खाद्य पदार्थों की जानकारी तत्काल विभाग को देने का आग्रह किया गया है।विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे।

 

महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट…..