हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा

कटनी। जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर स्लीमनाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ग्राम इमलिया स्थित हनुमान जी की तलैया में दबिश देकर जुआ खेल रहे 5 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी सुदेश कुमार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग इमलिया गांव में रूपयों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डहेरिया एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
घेराबंदी कर पुलिस ने पांच जुआरियों को मौके से पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने फड़ से 8250 रुपए नगद एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किए। आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुदेश कुमार, सउनि जुबेर अली, प्रधान आरक्षक प्रेम पटेल, आरक्षक सौरभ पटेल, अभिषेक राजावत एवं विशाल शिवहरे की सराहनीय भूमिका रही।
कटनी पुलिस का अवैध गतिविधियों पर लगातार शिकंजा, जुआरियों में मचा हड़कंप

More Stories
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?
कटनी में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति पर उठे सवाल जनता बोली — “यदि सब कुछ पारदर्शी है तो निष्पक्ष जांच से डर कैसा?”