Priyanka malai state head Rajasthan
*तारबंदी योजना से सुरक्षित हुई फसल, किसानों की आय में हुआ इजाफा*

*जयपुर, 10 मई।* राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने एवं पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से ग्राम रथ अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित किया जा रहा है।
इसी क्रम में पंचायत समिति रेनवाल क्षेत्र की ग्राम पंचायत इटावा में आयोजित ग्राम रथ अभियान के दौरान स्थानीय किसानों ने कृषि विभाग की तारबंदी योजना से मिले लाभ साझा किए। ग्राम निवासी मदनलाल, मालीराम, बाबूलाल, सीताराम एवं नाथूराम जाट ने बताया कि वे कृषि एवं पशुपालन कार्य से अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं, लेकिन खेतों में तारबंदी नहीं होने के कारण आवारा पशुओं द्वारा फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया जाता था।
कृषि विभाग के अधिकारियों से योजना की जानकारी मिलने के बाद किसानों ने तारबंदी योजना के तहत आवेदन किया तथा विभागीय अनुदान प्राप्त कर अपने खेतों की तारबंदी करवाई। योजना का लाभ मिलने के बाद अब उनकी फसलें सुरक्षित हो गई हैं तथा आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान में कमी आई है।
किसानों ने बताया कि पहले फसल की सुरक्षा को लेकर लगातार चिंता बनी रहती थी, लेकिन अब तारबंदी होने से उन्हें राहत मिली है। इससे खेती में सुधार हुआ है तथा आय में भी वृद्धि हुई है।
योजना का लाभ मिलने पर किसानों ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, राजस्थान सरकार एवं कृषि विभाग का आभार व्यक्त करते हुए अन्य किसानों से भी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

More Stories
*डॉ.भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन-देश विदेश के विख्यात विधिवेत्ता हुए सम्मिलित*
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली महाकाली मंदिर मार्ग पर प्रशासन द्वारा अनदेखी रोड पर लगे ब्रेकर पर बिना रंग पट्टे के वजह से बढ रहे सडक दुर्घटना के प्रमाण…..
महाराष्ट्र राज्य जिला सामान्य अस्पताल, गडचिरोली PCOD (Polycystic Ovarian Disease) क्लिनिक का उत्साहपूर्वक उद्घाटन संपन्न हुआ