Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

चुनौतियों को पार कर युवा पत्रकारों को दिशा देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों का अभिनंदन कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी अभिनय विश्वकर्मा समेत अन्य अतिथियों ने वरिष्ठ पत्रकारों के योगदान को सराहा यादगार बना वाइस ऑफ मीडिया कटनी का सम्मान समारोह

चुनौतियों को पार कर युवा पत्रकारों को दिशा देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों का अभिनंदन

कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी अभिनय विश्वकर्मा समेत अन्य अतिथियों ने वरिष्ठ पत्रकारों के योगदान को सराहा

यादगार बना वाइस ऑफ मीडिया कटनी का सम्मान समारोह

कटनी। अंतरराष्ट्रीय पत्रकार संगठन वॉइस ऑफ मीडिया कटनी द्वारा होटल उर्वशी में वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का गरिमामयी एवं भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले की पत्रकारिता को नई दिशा देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान कर उनके योगदान की सराहना की गई।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कटनी जिले के कलेक्टर आशीष तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, एडिशनल एसपी डॉ. संतोष डेहरिया एवं वाइस ऑफ मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मंचासीन अतिथियों का स्वागत वॉइस ऑफ मीडिया के जिलाध्यक्ष शैलेष पाठक, महासचिव अशोक वर्मा, उपाध्यक्ष संजय गुप्ता एवं सह सचिव कमलेश तिवारी ने पुष्पहार अर्पित कर किया। इसके उपरांत जिले की पत्रकारिता के पुरोधाओं को सम्मानित करने का सिलसिला प्रारंभ हुआ। संगठन द्वारा वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकांत अग्निहोत्री भोला बाबू का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार श्याम गौर, वरिष्ठ पत्रकार एवं जनकवि सुरेश सोनी ऋतुराज,वरिष्ठ पत्रकार शशसंतोष दुबे,वरिष्ठ पत्रकार लालजी शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार अशोक पृथ्यानी के प्रतिनिधि के तौर पर उपस्थित उनके बेटे घनश्याम पृथ्यानी का अभिनंदन किया गया। अतिथियों ने कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण होती है। कटनी जिले के वरिष्ठ पत्रकारों ने युवा पत्रकार साथियों के समक्ष जो आदर्श स्थापित किया है, वह चुनौतियों से भरे इस क्षेत्र में उनका मार्ग प्रशस्त करेगा। समारोह में मौजूद जनसंपर्क अधिकारी मनोज श्रीवास्तव का सम्मान ‌संगठन के सदस्यों द्वारा किया गया। समाजसेवी अजय सरावगी को मंच पर समाज सेवा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पत्रकारिता के दायित्व निर्वहन के साथ किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य के बतौर अपनी सेवाएं देने वाले आर बी गुप्ता का सम्मान भी माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन यशभारत के स्थानीय संपादक आशीष सोनी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन वाइस ऑफ मीडिया के जिलाध्यक्ष शैलेष पाठक ने किया। कार्यक्रम का समापन स्नेहभोज के साथ हुआ।

मीडिया समाज और प्रशासन के बीच मजबूत कड़ी : कलेक्टर

मुख्य अतिथि कलेक्टर आशीष तिवारी ने कहा कि मीडिया समाज और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाता है। कई बार आमजन की समस्याएं प्रशासन तक सीधे नहीं पहुंच पातीं, ऐसे में मीडिया उन्हें प्रमुखता से उठाकर प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ है और समाज को सकारात्मक दिशा देने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। कलेक्टर ने आयोजन के लिए वॉइस ऑफ मीडिया को शुभकामनाएं भी दीं।

संवेदनशील मुद्दों पर सकारात्मक भूमिका निभा रहे पत्रकार : एसपी

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी के पत्रकार जागरूक होने के साथ-साथ संवेदनशील मुद्दों पर भी सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करते हैं। पत्रकारों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर पुलिस प्रशासन कई विषयों पर समय रहते सुधारात्मक कदम उठा पाता है। उन्होंने कहा कि समाचारों की प्रतिस्पर्धा के बावजूद जिले के पत्रकारों में आपसी एकजुटता सराहनीय है। एसपी ने कहा कि वर्तमान समय एआई तकनीक का है और पत्रकारिता में इसका उपयोग बढ़ रहा है, लेकिन तथ्यों की प्रमाणिकता बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है।

पत्रकारों के हित में निरंतर कार्यरत है संगठन : दीपक शर्मा

समारोह में वॉइस ऑफ मीडिया के प्रदेशाध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि यह संगठन पत्रकारों के हित, सुरक्षा और कल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन की शाखाएं 155 देशों में संचालित हैं और पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पत्रकारों को पूर्व में मिलने वाली कई सुविधाओं पर रोक लगी है, जिसके संबंध में मध्यप्रदेश से पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही केंद्र सरकार से मुलाकात कर अपनी मांगें रखेगा।

परस्पर सम्मान की अदभुत मिसाल

इस बेजोड़ आयोजन में पत्रकार साथियों ने परस्पर एक दूसरे का अभिनंदन कर पत्रकार एकता और सदभाव की अदभुत मिसाल पेश की। जिले में कार्यरत समस्त पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों का भी इस मौके पर सम्मान किया गया। वाइस ऑफ मीडिया के साथियों की लगन और मेहनत के साथ सभी पत्रकार साथियों की आत्मीय उपस्थिति से यह कार्यक्रम यादगार बन गया। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार संजय जैन, श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र राजपूत, जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष विवेक शुक्ला, अमर ताम्रकार, आशुतोष शुक्ला, संजय अग्रवाल,वंदना तिवारी,अश्विनी बडगैयां, प्रेम सिंह, आशीष रैकवार, संजय खरे, संजय शर्मा, जाहिद हुसैन सिद्दीकी, असलम खान, भवानी तिवारी, विकास बर्मन, सुनील यादव, शिव प्रताप सिंह, बाल्मीक पांडे, रवि पांडे, अमित यादव, अंकुश रजक, तपन निषाद, राहुल उपाध्याय, अनंत चतुर्वेदी,विजय उपाध्याय, सुनील यादव, मुरली पृथ्यानी, श्याम प्रत्यानी, संदीप शर्मा, सचिन तिवारी, प्रवीण पाराशर,नारायण गुप्ता,अंकुश रजक, राहुल उपाध्याय,नवनीत गुप्ता,रोहित सेन,अनंत गुप्ता, आरती शुक्ला,योगेश खरे,यस खरे,शकील अहमद,अभिषेक तिवारी,राहुल उपाध्याय, राजेश चौहान, जितेंद्र दुबे, मनोज चौहान,बबलू खान जितेन्द्र द्विवेदी, राजू दासवानी, रवि गुप्ता, मनीष तिवारी, मदन तिवारी की उपस्थिति रही।