प्रियंका माली की रिपोर्ट
जयपुर, 7 मई 2026।
ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

कर्नल देव आनंद गुर्जर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की रणनीतिक क्षमता, सैन्य समन्वय और दृढ़ नेतृत्व का प्रतीक है। उन्होंने इस अभियान की सफलता के लिए रक्षा नेतृत्व को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि देश की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है।
उन्होंने भारतीय सेना के साहस, अनुशासन और समर्पण को नमन करते हुए कहा कि ऐसे अभियान देशवासियों में गर्व और विश्वास की भावना को और मजबूत करते हैं।
रिपोर्ट — जयपुर

More Stories
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*