महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली महाकाली मंदिर मार्ग पर प्रशासन द्वारा अनदेखी रोड पर लगे ब्रेकर पर बिना रंग पट्टे के वजह से बढ रहे सडक दुर्घटना के प्रमाण…..

महाकाली मंदिर चौडमपल्ली मे जिला के साथ अन्य राज्य से भाविक लोग हमेशा आना रहता है l इसी राष्ट्रीय महामार्ग 353-C से होकर बढती गाडीयो के वजह से ट्रॉफीक की समस्या बढ रही है l अभयारण्य होने की वजह से जंगल मे स्पीड ब्रेकर लगाये है l जिससे बढती यातायात मे वन्यजीव सुरक्षित रहे l लेकिन सालो से ब्रेकर के बिना रंग के पट्टे की वजह से बाहर गाव से आने वाले लोगो को ब्रेकर का अंदेशा नही होता जिससे सडक दुर्घटना के प्रमाण बढ रहे है l इस लापरवाही के चलते आमजन और श्रद्धालू द्वारा प्रशासन पर नाराजगी के साथ उनके कार्यप्रणाली पर आशंका जताई जा रही है l तेज तर्रार वाहनो के ड्राइव्हर द्वारा ट्रॅफिक नियमो की धजिया उडा रहे जिससे चलते लोगो का प्रशासन के नितीयो के उपर विभन्न सवाल खडे हो रहे है l धुल-मिट्टी की वजह से टू-व्हीलर वाहनो के स्वास्थ संबधी समस्या उत्पन्न हो रही है l लेकिन अभी तक किसी भी सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य अधिकारी द्वारा कोई भी सकारात्मक कार्यवाही नही हुवी l
वर्षों से पक्की सड़क की सुविधा से वंचित हैं। हमेशा की तरह लोगों की लगातार आवाजाही होने के बावजूद, अब तक प्रशासनिक तंत्र या निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा सड़क सुरक्षा नहीं किया गया है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, महाकाली मंदिर जाने वाला मार्ग दोनो बाजू से कच्चा होने के कारण हर साल धूपकाल मे धुल-मिट्टी और मानसून में वहां कीचड़ का साम्राज्य फैल जाता है। खेती के काम के लिए जाने वाले किसानों और स्कूल जाने वाले बच्चों को इस मार्ग से गुजरने में भारी कठिनाई होती है। आने वाले दिनों में बारिश शुरू होने की संभावना है, ऐसे में ग्रामीणों को डर है कि यदि इस वर्ष भी सड़क सुरक्षा मे उपाययोजना नहीं बनी, तो उनकी परेशानी और बढ़ जाएगी।
शिकायतों के बावजूद परिणाम शून्य
ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार उच्च स्तर पर लिखित व मौखिक शिकायतें की गई हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन ही मिला है, धरातल पर कोई ठोस काम नहीं हुआ है। सड़क की समस्या का समाधान न होने पर अब लोगों ने आक्रामक रुख अपना लिया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि आने वाले समय में सड़क सुरक्षा मे का काम शुरू नहीं किया गया, तो वे आगामी सभी चुनावों का बहिष्कार करेंगे। लोगों का कहना है कि हर चुनाव में केवल वादे किए जाते हैं, जिन्हें बाद में कभी पूरा नहीं किया जाता।
लोगो मे चर्चा का विषय है, प्रशासन की उपाययोजना सिर्फ कागज पर या खानापूर्ती के लिये समय रहते प्रभावी रूप से जिलाधिकारी और पोलीस अधीक्षक द्वारा समीक्षा कर लोगो की समस्या का समाधान करे यह आमजान मे मांग हो रही है l
महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट….

More Stories
महाराष्ट्र राज्य जिला सामान्य अस्पताल, गडचिरोली PCOD (Polycystic Ovarian Disease) क्लिनिक का उत्साहपूर्वक उद्घाटन संपन्न हुआ
राजधानी जयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां विश्वकर्मा नगर क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली अहेरी तहसील कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई…..