कटनी ब्रेकिंग | अवैध बोरवेल माफियाओं का काला खेल बेनकाब
रात के अंधेरे में धड़ल्ले से चल रही तमिलनाडु की भारी बोरिंग मशीनें!
कटनी जिले के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों अवैध बोरवेल कारोबार चरम पर पहुंच चुका है। बरही, विजयराघवगढ़, रीठी, बहोरीबंद, ढीमरखेड़ा, पान उमरिया और स्लीमनाबाद सहित कई क्षेत्रों में बिना अनुमति रातभर धरती को छलनी किया जा रहा है। भारी-भरकम मशीनें सैकड़ों लीटर डीजल फूंककर प्रशासनिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रही हैं।
⚠️ ग्रामीणों का आरोप — प्रशासनिक संरक्षण में चल रहा अवैध खेल!
सूत्रों के मुताबिक कई बोरिंग माफियाओं को स्थानीय प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है। आरोप है कि एसडीएम, तहसीलदार और स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से यह पूरा नेटवर्क सक्रिय है, जिसके कारण रातभर मशीनें बेरोकटोक चल रही हैं।
🌍 भूजल स्तर पर बड़ा खतरा
ग्रामीणों का कहना है कि अवैध बोरिंग के कारण क्षेत्र का भूजल स्तर तेजी से गिर रहा है। लगातार हो रही खुदाई से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है, जबकि शासन की अनुमति के बिना यह पूरा कारोबार संचालित किया जा रहा है।
क्षेत्रवार अवैध मशीनों की जानकारी
🔴 बरही क्षेत्र
• अशोक चौबे – 3 मशीनें
• अर्जुन तिवारी – 1 मशीन
• गोलू चौबे – 2 मशीनें
🔴 विजयराघवगढ़ क्षेत्र
• हाफिज – 2 मशीनें
• ब्रह्म दत्त पटेल – अवैध बोरिंग संचालन
🔴 रीठी क्षेत्र
• बलराम साहू – 2 मशीनें
• संतोष पटेल (बाकल) – 1 मशीन
सलीनाबाद क्षेत्र
• अनूप दुबे – 3 मशीनें
• कुंजी लाल हल्दकार – 2 मशीनें
🔴 ढीमरखेड़ा क्षेत्र
• राजा तिवारी – 2 मशीनें
• प्रेम लाल यादव – 1 मशीन
🔴 अन्य क्षेत्र
• सीनू सिंह (विलायत कला) – 1 मशीन
• जगदीश राय (बड़वारा) – 1 मशीन
⛽ डीजल बिक्री की जांच की मांग
ग्रामीणों ने मांग की है कि जिन पेट्रोल पंपों से इन मशीनों में सैकड़ों लीटर डीजल भरा जा रहा है, उनके CCTV फुटेज और बिक्री रिकॉर्ड की तत्काल जांच कराई जाए। साथ ही जिला प्रशासन विशेष जांच टीम गठित कर अवैध बोरिंग माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करे।
❓ सबसे बड़ा सवाल
आखिर प्रशासन की आंखों के सामने चल रहे इस अवैध कारोबार पर कब लगेगी रोक?
क्या कलेक्टर और जिम्मेदार अधिकारी इन बोरिंग माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई करेंगे या फिर यूं ही रात के अंधेरे में धरती का सीना छलनी होता रहेगा?
#कटनी_ब्रेकिंग #अवैध_बोरवेल #बोरिंग_माफिया #कटनी #भूजल_संकट #पर्यावरण_बचाओ #BreakingNews

More Stories
हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?