महापौर, निगमाध्यक्ष एवं निगमायुक्त ने नगरवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
कटनी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक एवं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने समस्त नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।
उन्होंने नगरवासियों से आह्वान किया कि राष्ट्रप्रेम की भावना को स्वच्छ, सुंदर और विकसित कटनी के संकल्प से जोड़ें। स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत बनाते हुए कचरे का उचित पृथक्करण करें, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखें और नगर के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाएं। स्वच्छ कटनी, सुंदर कटनी और विकसित कटनी का संकल्प ही स्वतंत्रता दिवस की सच्ची भावना को सार्थक करेगा।
स्वतंत्रता दिवस हमें एकता, अनुशासन, जिम्मेदारी और राष्ट्रहित के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। आइए, तिरंगे की आन-बान-शान को सर्वोपरि रखते हुए हम सब मिलकर ऐसा कटनी बनाएं, जहां स्वच्छता नागरिक संस्कार हो और विकास सामूहिक संकल्प।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस पर कटनी विकास प्राधिकरण कार्यालय में सीईओ तपस्या परिहार ने किया ध्वजारोहण राष्ट्रगान के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पर्व, अधिकारियों-कर्मचारियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
स्वतंत्रता दिवस पर महापौर श्रीमती सूरी निगम कार्यालय में और निगमाध्यक्ष श्री पाठक नवीन जल शोधन संयंत्र अमकुही में करेंगे ध्वजारोहण एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण विद्यालयों, सार्वजनिक भवनों एवं प्रमुख स्थलों पर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज
कलश सिर पर, हाथों में पौधे… मड़ई में नवांकुर सखियों की हरियाली यात्रा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश