प्रेस विज्ञप्ति
जी.आर. ग्लोबल अकादमी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

जयपुर। जी.आर. ग्लोबल अकादमी, जयपुर में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति, उत्साह और उमंग से भरपूर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आमंत्रित अतिथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री भागीरथ जी पूनिया अध्यक्ष श्री बालाजी शिक्षा समिति जयपुर एवं विशिष्ट अतिथि श्री जगदीश जी पूनिया प्रबंध निदेशक श्री बालाजी शिक्षा समिति के आगमन एवं स्वागत से हुआ। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में गरिमापूर्ण वातावरण के बीच ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के साथ सभी ने राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना व्यक्त की।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में विद्यार्थियों द्वारा मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसमें अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इसके बाद विद्यार्थियों ने पी.टी. प्रदर्शन एवं ताइक्वांडो प्रदर्शन के माध्यम से अपनी शारीरिक दक्षता, आत्मविश्वास और अनुशासन का प्रभावशाली परिचय दिया।
विद्यालय के प्राचार्य श्रीमान अजय कुमार गुप्ता ने स्वागत भाषण के माध्यम से मुख्य अतिथि एवं उपस्थित सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व को समझने तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक समूहगान प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में जी.आर. ग्लोबल अकादमी के विद्यार्थियों द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात नेमा देवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भी आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर समारोह में रंग भर दिया। जी.आर. ग्लोबल अकादमी के विद्यार्थियों की एक अन्य नृत्य प्रस्तुति ने भी दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं।
समारोह के मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों मोबाइल फोन का इस्तेमाल कम करने व राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति के लिए शिक्षा, अनुशासन, एकता और जिम्मेदारी की भावना अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंत में नीमा देवी विद्यालय के प्राचार्य श्रीमान पूरन सिंह जी राजावत ने आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। समारोह का समापन सभी के बीच मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।
सम्पूर्ण कार्यक्रम देशभक्ति, सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत वंदे मातरम गीत गाया । विद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।
— गतिविधि समन्वयक
जी.आर. ग्लोबल अकादमी, जयपुर
Umesh Pande ki report

More Stories
स्वतंत्रता दिवस राजस्थान ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित*
राजकीय प्राथमिक विद्यालय बालाजी की ढाणी करकेडी अजमेर में संस्था प्रधान श्रीमती शीला गुर्जर द्वारा झंडारोहण किया गया, साथ ही छोटे छोटे बालक -बालिकाओं ने
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की पाँचवीं वर्षगांठ: भारत विभाजन की मानवीय त्रासदी और इतिहास की सीख