Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

स्कूटी में 54 लीटर अवैध शराब लेकर जा रहे थे, रंगनाथनगर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

₹30 हजार की लाल मसाला शराब और स्कूटी जब्त, एक आरोपी की तलाश जारी

कटनी। अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना रंगनाथनगर पुलिस ने 54 लीटर लाल मसाला शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शराब की अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई है। शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी भी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को अपराध पतासाजी एवं पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंगल नगर पुलिया के पास एक व्यक्ति स्कूटी से भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर पहुंचने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस को देखकर स्कूटी सवार भागने लगा। टीम ने पीछा कर उसे भूत बंगला रेलवे लाइन के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर स्कूटी में रखे थैले से 54 लीटर लाल मसाला शराब बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी की पहचान युवराज उर्फ हनीश सिक्कलवाल (20) निवासी फॉरेस्टर वार्ड, झर्रा टुकरिया के रूप में हुई। शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 355/2026, धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने शराब कमलेश चौधरी (47) के कहने पर लेने जाने की बात बताई। इसके आधार पर पुलिस ने कमलेश चौधरी को भी गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरुणपाल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक बहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक महेन्द्र दुबे, लालजी यादव, रामनरेश शुक्ला सहित आरक्षक बृजेश, रोहित झारिया और वीरेंद्र की सराहनीय भूमिका रही।