Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अब घर बैठे ऑनलाइन जलकर जमा कर पाएं 50 प्रतिशत छूट का लाभ सिर्फ आधी राशि में पूरी देनदारी समाप्त करने का सुनहरा अवसर केवल 10 सितंबर तक योजना लागू

अब घर बैठे ऑनलाइन जलकर जमा कर पाएं 50 प्रतिशत छूट का लाभ

सिर्फ आधी राशि में पूरी देनदारी समाप्त करने का सुनहरा अवसर

केवल 10 सितंबर तक योजना लागू

कटनी। वर्षों से बकाया जलकर की राशि से बढ़ी देनदारी से नागरिकों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा लागू की गई विशेष जलकर राहत योजना पुरानी देनदारी समाप्त करने का सुनहरा अवसर है। इस योजना के तहत जलकर उपभोक्ताओं को कुल बकाया जलकर राशि का 50 प्रतिशत एकमुश्त जमा करने पर शेष 50 प्रतिशत बकाया राशि में विशेष छूट उपभोक्ता अब घर बैठे ही ऑनलाइन भुगतान कर प्राप्त कर सकते है। यह योजना केवल 10 सितंबर 2026 तक ही प्रभावी है।

पोर्टल एवं मोबाइल से घर बैठे करें भुगतान

नागरिक एमपी ई-नगरपालिका पोर्टल https://www.enagarpalika.mp.gov.in के माध्यम से अपने कुल बकाया जलकर की जानकारी प्राप्त कर 50% छूट का लाभ प्राप्त कर शेष 50 % राशि का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल से भी जलकर भुगतान के लिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mpuadd.enpcitizen एप डाउनलोड कर 50 % छूट का लाभ उठा सकते है।

कार्यकाल सहित सुभाष चौक में भी सुविधा उपलब्ध

ऑनलाइन भुगतान के साथ ही नागरिक नगर निगम कार्यालय, जोन कार्यालय के साथ ही सुभाष चौक स्थित काउंटर पर पहुंचकर भी बकाया जलकर जमा कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

बकाया देनदारी समाप्ति का सुनहरा अवसर

नगर निगम परिषद द्वारा पारित निर्णय अनुसार निगम प्रशासन द्वारा लागू की गई इस राहत योजना का उद्देश्य ऐसे जलकर उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाना है, जिनके जलकर खाते में लंबे समय से राशि बकाया है। योजना के अंतर्गत पात्र उपभोक्ता अपनी कुल बकाया राशि का आधा हिस्सा जमा कर अपनी शेष आधी देनदारी पर मिलने वाली विशेष छूट का लाभ ले सकते हैं। इससे न केवल पुरानी जलकर देनदारी से मुक्ति मिलेगी, बल्कि लंबे समय से लंबित खाते का भी निराकरण हो सकेगा।

आज ही करें भुगतान, अवसर न जाने दें

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जलकर में 50 प्रतिशत छूट की यह सुविधा सीमित अवधि के लिए है। इसलिए उपभोक्ता अपने बकाया जलकर की जानकारी प्राप्त कर आज ही 50 प्रतिशत राशि जमा करें और शेष 50 प्रतिशत राशि पर मिलने वाली विशेष छूट का लाभ उठाकर अपनी पुरानी देनदारी समाप्त करें।