वरिष्ठ पत्रकार एवं एल्डरमैन आशुतोष शुक्ला का आकस्मिक निधन, आज शाम होगा अंतिम संस्कार
कटनी। कटनी के वरिष्ठ पत्रकार, वर्तमान नगर निगम एल्डरमैन, यशभारत डॉट कॉम के संपादक एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्री आशुतोष शुक्ला का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता, राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
आशुतोष शुक्ला भाजपा परिवार के अभिन्न सदस्य होने के साथ-साथ लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे। हाल ही में उन्हें कटनी नगर निगम में एल्डरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनके अचानक निधन की खबर से उनके परिजनों, मित्रों, पत्रकार साथियों एवं शुभचिंतकों में गहरा दुख व्याप्त है।
आज शाम 4:30 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा
प्राप्त शोक संदेश के अनुसार, श्री आशुतोष शुक्ला जी की अंतिम यात्रा आज शाम 4:30 बजे उनके निज निवास, सुब्बा राव गली, खिरहनी फाटक, कटनी से मुक्ति धाम के लिए रवाना होगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति।
ॐ शांति।।
ॐ शांति।।।

More Stories
कलेक्टर श्री तिवारी ने वरिष्ठ पत्रकार श्री आशुतोष शुक्ला के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
कटनी स्टेशन शराब दुकान से वर्दी हुई शर्मनाक! वर्दी पहनकर शराब खरीदते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, पुलिस महकमे की कार्यशैली पर उठे सवाल
कटनी के वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष शुक्ला जी का निधन, पत्रकारिता और राजनीतिक जगत में शोक की लहर