कटनी के वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष शुक्ला जी का निधन, पत्रकारिता और राजनीतिक जगत में शोक की लहर
कटनी। कटनी के वरिष्ठ पत्रकार एवं नगर निगम एल्डरमैन आशुतोष शुक्ला जी का अचानक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शहर के पत्रकारिता, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल कटनी के एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जबलपुर रेफर किया। जबलपुर ले जाते समय उन्होंने अंतिम सांस ली।
आशुतोष शुक्ला समाचार पोर्टल ‘यश भारत डॉट कॉम’ के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे। इसके साथ ही वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा उन्हें कटनी नगर निगम में एल्डरमैन नियुक्त किया गया था।
आशुतोष शुक्ला के निधन की खबर सामने आते ही पत्रकारों, भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके सहयोगियों और शुभचिंतकों ने उनके निधन को पत्रकारिता एवं सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

More Stories
कलेक्टर श्री तिवारी ने वरिष्ठ पत्रकार श्री आशुतोष शुक्ला के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
कटनी स्टेशन शराब दुकान से वर्दी हुई शर्मनाक! वर्दी पहनकर शराब खरीदते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, पुलिस महकमे की कार्यशैली पर उठे सवाल
वरिष्ठ पत्रकार एवं एल्डरमैन आशुतोष शुक्ला का आकस्मिक निधन, आज शाम होगा अंतिम संस्कार